Business: अगर आप खेती के कार्य को बिजनेस के उद्देश्य से करते हैं तो फिर आप एक मोटी कमाई कर सकते हैं। किसान भी अब परंपरागत खेती को छोड़कर नकदी फसल की ओर रुख कर रहे हैं। आज हम ऐसे ही एक ऐसे फूल के बारे में बात कर रहे हैं। जिससे किसान काफी जल्द ही मालामाल हो जाएंगे। हम आपसे जिसकी बात कर रहे है उसका नाम जिरेनियम है।

Advertisement

आज के समय में सरकार सुगंधित पौधों की खेती करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर रही है। सरकार इसके लिए एरोमा मिशन के तहत कार्य कर रही है।

Advertisement

जिरेनियम के फूलों से तेल निकाला जाता है। जिसको दवाओं में इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ ही अन्य कामों में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। जिरेनियम का इस्तेमाल ब्यूटी प्रोडक्ट्, इत्र, एरोमाथेरेपी और सुगंधित साबुन बनाने में किया जाता है।

जिरेनियम के पौधों को कही पर भी उगाया जा सकता है। इसकी एक काफी खास बात ये है कि इन पौधों के लिए काफी कम पानी की जरूरत होती है यानी कम पानी वाली जगह पर भी जिरेनियम के पौधों की खेती की सकती है।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सभी तरह की जलवायु इसकी खेती के लिए बेहतर माना जाता है। लेकिन जिरेनियम की अच्छी पैदावार के लिए कम नमी वाली हल्की जलवायु को बेहतर माना जाता है।

आप जिरेनियम के पौधे को केंद्रीय औषधीय एवं पौधा संस्थान से खरीद कर अपने खेतों में लगा सकते हैं। किसी भी परिस्थिति में इसके पौधे को उगाया जा सकता है। किसान इसकी खेती करने कम पैसे में ही एक मोटा मुनाफा कमा सकते है।

Advertisement

इसकी फसल लगाने के लिए करीब 1 लाख रु का खर्च आता है। इसका तेल महंगा बिकता है और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसका तेल काफी महंगा बिकता है। ये मार्केट में लगभग 20 हजार रु प्रति लीटर तक बिक जाता है। इसके पौधे से 4 से 5 वर्ष तक उत्पादन देते हैं। ऐसे में हर वर्ष मोटा पैसा कमा सकते हैं।

Advertisement