Crops Business Idea: बारिश के मौसम में कई प्रकार की फसलों का उत्पादन करके आप आसानी से अच्छा मुनाफा कमाया सकते हैं। अनार, अमरूद, आंवला, लीची, कटहल, अंगूर, नींबू आदि कई फसलों की खेती की जा सकती है।

Advertisement

कृषि विशेषज्ञों की मानें तो आमतौर पर बारिश के सीजन में तीन तरह की फसल उगाई जाती है और इन तीन प्रकार की फसलों में बेल वाली सब्जियां, खड़ी फसल की सब्जियां और जमीन के अंदर उगने वाली सब्जिया भी होती हैं। चलिए आपको बताते हैं कि आप आसानी से कैसे बारिश में यह बिजनेस शुरु कर सकते हैं।

Advertisement

कमल की ककड़ी की शुरु करें खेती

इसकी बरसात में खेती आसानी से की जा सकती है, क्योंकि कमल ककड़ी को भी अधिक पानी की आवश्यकता होती है।

भारत में इसकी सब्जी बनाकर तो खाई जाती ही है साथ ही इसका अचार भी बनाया जाता है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी हैं।

Advertisement

इसकी खेती साल में तीन बार की जा सकती है। किसान अपने खेत में तालाब बनाकर इसके बीज की बुआई कर सकते है। कमल ककड़ी की पैदावार की बात की जाए तो, एक एकड़ में करीब 50-60 क्विंटल कमल ककड़ी का उत्पादन आसानी मिल जाता है।

मशरूम की खेती

किसान इस मौसम में मशरूम की खेती से भी अच्छा पैसा कमा सकते हैं। बारिश के मौसम में मशरूम तेजी से उगता है। इस मौसम में चावल के पुआल पर इसे उगाया जा सकता है।

Advertisement

इसकी खेती के लिए किसी बड़ी जगह की जरूरत नहीं पड़ती है। भारतीय बाजार में मशरूम की खेती से लगभग 50 हजार से लेकर 1 लाख रुपए तक शुरू करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

बड़े-बडे माल्स और बाजार में मशरूम की कीमत करीब 250 से 300 रुपए किलो तक है। बटन मशरूम, दूधिया मशरूम आदि कि खेती करके किसान बढ़िया मुनाफा बारिश में कमाते हैं।

Advertisement

मिर्च की खेती

भारत में मुख्य रूप से आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उड़ीसा, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल तथा राजस्थान प्रमुख मिर्च उत्पादक राज्य हैं। मिर्च की खेती बारिश के महीने में करने पर आप तगड़ा मुनाफा कमा सकते हैं।

हरी मिर्च की खेती के लिए आमतौर पर गर्म जलवायु की आवश्यकता होती है, और साथ ही अगर हवा में नमी हो तो इसकी उत्पादन बहुत होती है। अगर आपके पास 100 सेंटीमीटर वर्षा वाले क्षेत्र है तो इस मिर्च की सबसे खेती आसानी से की जा सकती है।

Advertisement

बैंगन की खेती

पूरे विश्व में चीन के बाद भारत में सबसे ज्यादा बैंगन का उत्पादन किया जाता है। बैंगन हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी है।

बैंगन की खेती मुख्य रूप से बरसात में सब्जी की खेती में किसानों के लिए बेहद फायदेमंद है क्योंकि इससे वह अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। 5-7 पीएच और उपजाऊ मिट्टी इसकी खेती के लिए बहुत बढ़िया मानी जाती है।

बैंगन के पौधों की रोपाई के समय तापमान मुख्य रूप से 20 डिग्री के आसपास होना चाहिए। बैंगन की फसल से प्रति हेक्टेयर मुख्य रूप से 400-500 क्विंटल फसल प्राप्त की जा सकती है। इसकी उत्पादन मुख्य रूप से शुष्क और आद्र जलवायु अच्छी होती है।