Business Idea: अगर आप खुद का कोई बिजनेस शुरू करने का प्लान कर रहे हैं, तो फिर आज की यह खबर आपके बहुत काम की हो सकती है। आज हम आपको एक बेहद ही शानदार बिजनेस आइडिया बताने जा रहे हैं। इस बिजनेस का नाम कैटरिंग का बिजनेस हैं। इस बिजनेस की एक खास बात यह है कि इस बिजनेस की डिमांड हमेशा बनी रहती है साथ ही यह बिजनेस पूरे सीजन चलते रहता है तो फिर आइए जानते हैं इस बिजनेस के बारे में।

Advertisement

अगर आप इस बिजनेस को शुरू करना चाहते हैं, तो फिर आप इस बिजनेस को कही से भी शुरू कर सकते है। आप चाहे तो इसको गांव में या फिर शहर में कही भी शुरू कर सकते हैं। इस बिजनेस में आपको राशन और पैकेजिंग में निवेश करना होगा। जिसके लिए आपको अधिक राशि की जरूरत नहीं होगी। इसके साथ ही आपको साफ सफाई का अधिक ध्यान देना होगा।

Advertisement

इसके साथ ही आपको याद ध्यान रखना होगा कि आपका कैटरिंग बिजनेस व्यक्तिगत ग्राहकों या फिर फिर कॉरपोरेट पार्टियों के लिए है। व्यक्तिगत ग्राहकों के लिए अगर आप बिजनेस शुरू कर रहे है तो फिर आप कम राशि में भी बिजनेस शुरू कर सकते हैं। वही, कॉरपोरेट के लिए आपको ज्यादा इन्वेंटरी व निवेश की आवश्यकता होगी।

इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको खाना बनाने और खाना खिलाने वाले बर्तनों को खरीदना होगा। इन समान को आप किसी भी होलसेल बाजार से खरीद सकते हैं।

Advertisement

अगर आपको अधिक ग्राहक चाहिए तो फिर आपको अपने बिजनेस की मार्केटिंग करनी होगी। इसके लिए आप गली मोहल्ले में बैनर लगवा सकते हैं साथ ही आप मार्केटिंग के लिए सोशल मीडिया की भी हेल्प के सकते हैं।

आप कैटरिंग के बिजनेस को लगभग 10,000 रु का निवेश कर भी शुरू कर सकते हैं। वही, अगर आप अपने बिजनेस को बेहतर ढंग से शुरू करना चाहते हैं, तो फिर आपको लगभग 2 से 3.5 लाख रु का निवेश करना होगा। आप इस बिजनेस से हर महीने लगभग 25 हजार रु से 50 हजार रु की कमाई कर सकते हैं साथ ही जैसे जैसे आपका बिजनेस बढ़ते जायेगा। आपकी कमाई भी बढ़ती जायेगी।

Advertisement