Business Idea : देश में एक बड़े स्तर पर इलायची की खेती की जाती है। इलायची को एक नकदी फसल के तौर पर उगाया जाता हैं। देश के किसान इलायची की खेती के जरिए बेहतर कमाई कर रहे हैं अगर आप भी कोई बिजनेस शुरू करने के विचार कर रहे हैं तो फिर आप भी इलायची की खेती का बिजनेस शुरू कर सकते है तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में।

Advertisement

इसकी खेती के लिए दोमट मिट्टी बेहतर मानी जाती है। इसकी खेती लैटेराइट मिट्टी और काली मिट्टी में भी की जा सकती है। इसकी खेती करने के लिए जल की बेहतर निकासी की व्यवस्था होनी चाहिए। इसकी खेती के लिए 10 डिग्री से 35 डिग्री का तापमान बेहतर माना गया है।

Advertisement

इलायची का पौधा 1 फीट से 2 फीट लंबा होता है। वही, इस पौधे के तने की बात करें तो फिर ये 1 मीटर से 2 मीटर तक लंबा होता है। इस पौधे की पत्तियां की लंबाई 30 से 60 सेमी तक लंबाई होती है। इसकी चौड़ाई 5 सेमी से 9 सेमी तक होती है।

अगर आप इलायची के पौधे को खेत की मेड पर लगाना चाहते है तो फिर इसके लिए 1 फिट से 2 फिट की दूरी पर मेड बनाकर लगाना चाहिए। वही, इसके पौधों को गड्ढों में लगाने के लिए 2 से 3 फीट की दूरी रखकर पौधा लगाना चाहिए। जो खोदे हुए गड्डे में गोबर खाद बेहतर मात्रा में मिला देना चाहिए।

Advertisement

इसके पौधे को तैयार होने में 3 वर्ष से 4 वर्ष का वक्त लगता है। जब इसकी कटाई की जाती है उसके बाद इसको कई दिनों तक धूप में सुखाना पड़ता हैं। इसके लिए आप किसी भी मैचों का भी उपयोग किया जा सकता है। इसे 18 घंटे से 24 घंटे काफी गर्म तापमान पर सुखाया जाना चाहिए।

आपको इसके पौधे को खेतों में बारिश के मौसम में लगाना चाहिए। देश में वैसे जुलाई के महीने में इसे खेत में लगाया जा सकता है। इस वक्त बारिश होने से सिंचाई की कम जरूर पड़ेगी। एक बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि इलायची के पौधे को हमेशा ही छाया में लगाना चाहिए। काफी ज्यादा सूर्य की रोशनी से या गर्मी से वजह इसकी पैदावार कम हो सकती है।

Advertisement

जब इलायची सूख जाती है फिर इसको हाथों से रगड़ा जाता है। फिर उन्हें आकार और रंग के मुताबिक छांट लिया जाता है। फिर आप इसको मार्केट में बेच सकते है और एक बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं।

आप 135 से 150 किलोग्राम प्रति हैक्टेयर तक इलायची की उपज हासिल की जा सकती है। मार्केट में इलाइची की कीमत की बात करें तो फिर इसकी कीमत 1100 रु से 2000 रु प्रति किलो तक रहती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आप ऐसे में 5 लाख रु से 6 लाख रु तक की कमाई कर सकते हैं।

Advertisement