Business Idea : अगर आपने खुद का कोई बिजनेस शुरु करने का निर्णय कर लिया हैं, लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा है कि कौन सा बिजनेस शुरु किया जाए जिस बिजनेस को शुरू करने में आपको अधिक निवेश भी न करना पड़े, तो फिर आप पोहा बनाने की यूनिट का बिजनेस शुरू कर सकते हैं और एक बेहतर कमाई कर सकते है।

Advertisement

इस बिजनेस का एक बेहद ही खास बात यह है कि इस बिजनेस की मांग हमेशा बनी रहती हैं। सर्दी का मौसम हो या फिर गर्मी का हर समय लोग बड़े चाव से इसको खाते हैं। यह बिजनेस एक ऐसा बिजनेस है। जिसको कोई सीजन मायने नए रखता है।

Advertisement

पोहा को न्यूट्रिटिव फूड माना जाता है। पोहे को अधिकतर नास्ते के रुप में खाया जाता हैं। इसी कारण इसकी मांग बाजार में काफी ज्यादा बढ़ रही है। ऐसे में आप मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगा सकते है और एक बेहतर कमाई कर सकते हैं।

खादी एंड विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन (केवीआईसी) की एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट के अनुसार, अगर आप पोहा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को शुरु करते है, तो फिर इसको शुरु करने के लिए आपको लगभग 2 लाख 43 रु की लागत आती हैं।

Advertisement

पोहा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को शुरु करने के लिए आपको 90 प्रतिशत तक आपको लोन मिल जाएगा। ऐसे में आपको इस बिजनेस को शुरु करने के लिए शुरु में लगभग 25 हजार रु का निवेश करना होगा।

इसके साथ ही इस बिजनेस को शुरु करने के लिए लगभग 500 वर्ग फुट की भूमि की आवश्यकता पड़ती है। इसके साथ ही आपको भट्टी, एक पोहा मशीन, पैकिंग मशीन और ड्रम समेत छोटे-मोटे सामानों की आश्यकता होगी।

Advertisement

केवीआईसी की रिपोर्ट में बताया गया है कि शुरु में आप थोड़ा कच्चा माल लाएं, इसकी मात्रा धीरे-धीरे बढ़ाते जाएं, जैसे-जैसे आपको बिजनेस का बेहतर अनुबंध मिलेगा इसके साथ ही बिजनेस भी बढ़ेगा।

केवीआईसी की रिपोर्ट के अनुसार, अगर आप इस प्रोजेक्ट रिपोर्ट को तैयार करते है, तो फिर आप ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत लोन के लिए आवदेन करते हुए, तो फिर आपको 90 प्रतिशत लोन मिल सकता है।

Advertisement

हर वर्ष केवीआईसी को तरफ से विलेज इंडस्ट्री को प्रमोट करने के लिए लोन दिया जाता है। आप भी इसका फायदा उठा सकते है।

अगर हम इस बिजनेस से होने वाले मुनाफे की बात करें, तो फिर आपको इस बिजनेस को शुरू करने के लिए रॉ मैटिरियल लेना होगा। इसको लेने के लिए आपको लगभग 6 लाख रु का खर्चा आएगा। इसके साथ ही आपको 50 हजार रु को खर्च करने होंगे। इस तरह आप करीब 1 हजार क्विंटल पोहा का प्रोडक्शन करेंगे।

Advertisement

जिसमें कॉस्ट प्रोडक्शन 8 लाख 60 हजार रु आयेगी। अगर आप 1 हजार क्विंटल पोहा करीब 10 लाख रु में बेचा जा सकता है यानी आपको लगभग 1 लाख 40 हजार रु की कमाई हो सकती है।