Business Idea : आज के समय में लगभग सभी लोग अपनी कमाई को बढ़ाना चाहते हैं। इसके लिए वे अपनी नौकरी के साथ-साथ कोई बिजनेस भी शुरू करने के बारे में सोचते हैं।
अगर आप भी कोई बिजनेस शुरू करने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो आज हम आपको एक बेहद ही शानदार बिजनेस आइडिया बताने जा रहे हैं इस बिजनेस का नाम ऑल पर्पस क्रीम बनाने का बिजनेस हैं।
इस बिजनेस की एक बेहद ही खास बात ये है कि इस उत्पाद की डिमांड दिन व दिन बढ़ती जा रही है। अगर आप भी इस बिजनेस को शुरू करने का सोच रहे है और आपके पास अधिक राशि नहीं है तो फिर आप इस बिजनेस को शुरू करने के लिए पीएम मुद्रा लोन योजना से लोन भी ले सकते हैं।
खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने ऑल पर्पस क्रीम मैन्युफैक्चरिंग यूनिट पर एक प्रोजेक्ट तैयार की है। इस रिपोर्ट के अनुसार, इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको लगभग 14 लाख 95 हजार रु का आवश्यकता होगी।
आप इस बिजनेस को शुरू करते है तो फिर इसके लिए आपको केवल 1 लाख 52 हजार रु का निवेश करना होगा। बाकी राशि आप लोन के रूप में ले सकते है।
इसमें आपको 4 लाख 44 हजार रु का टर्म लोन मिल जायेगा। वही, वर्किंग कैपिटल के 9 लाख रुपये का आप लोन के सकते है। इस रिपोर्ट के अनुसार, मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने के लिए 400 वर्ग मीटर की भूमि चाहिए होगी।
यह भी पढ़ें : Tips : कार इंश्योरेंस में ये चार ऐड ऑन कवर कराएंगे हजारों की बचत
अगर आपके पास जगह नहीं है तो फिर आप इसको किराए पर भी ले सकते हैं। इसमें आपको प्लांट और मशीनरी, फर्नीचर और फिक्सर्स, प्री-ऑपरेटिव एक्सपेंस, वर्किंग कैपिटल रिक्वॉयरमेंट पर क्रमश: 3.43 लाख रुपये, 1 लाख, 50 हजार और 10.25 लाख रुपये लगेंगे।
अगर आप पूरी क्षमता के साथ कार्य करते है, तो फिर आपको पहले वर्ष भी सभी खर्चे घटाकर आप लगभग 6 लाख रु का मुनाफा हासिल कर सकते हैं। आपका बिजनेस जैसे-जैसे बढ़ेगा। आपकी कमाई भी वैसे वैसे बढ़ती जायेगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान