Business Idea : अगर आप नौकरी करते हैं और आप नौकरी के साथ-साथ अलग से कमाई करना चाहते हैं। जिसके लिए आप किसी काम की तलाश कर रहे हैं, तो फिर आज हम आपको एक बेहद ही शानदार बिजनेस आइडिया बताने जा रहे हैं। आप अपने ऑफिस के बाद का जो खाली समय होता है। उस समय में इस काम को करके एक बेहतर कमाई कर सकते हैं। हम आपसे जिस बिजनेस की बात कर रहे है। इस बिजनेस का नाम ग्रीटिंग कार्ड का बिजनेस है। इस बिजनेस की एक बेहद ही खास बात ये है। कि इस बिजनेस को आप अपने घर से ही शुरू कर सकते है। आप चाहो तो आप इस काम को पार्ट टाइम कर सकते है या फिर आप इसको फुल टाइम भी कर सकते हैं। इस समय ग्रीटिंग कार्ड के बिजनेस की बाजार में काफी अधिक मांग हैं। ऐसे में इस बिजनेस को शुरू कर बेहतर कमाई कर सकते है, तो फिर आइए जानते है। इस बिजनेस के बारे में सारी डिटेल।

Advertisement

इस तरह करें शुरुआत

आपको ग्रीटिंग कार्ड बनाने के लिए कई सारी चीजों की जरूरत होगी। जैसे सजावटी सामान, पेन, रंग, कागज, गोंद, वर्किंग टेबल आदि। वहीं, अगर आप ग्रीटिंग कार्ड्स को कंप्यूटर से डिजाइन करते है, तो फिर आपको इन सॉफ्टवेयर वाले डेस्कटॉप की अवश्यकता होगी। जैसे एडोब फोटोशॉप, एडोब स्पार्क, ग्रीटिंग कार्ड स्टूडियो जैसे डिजाइनिंग या एडिटिंग सॉफ्टवेयर आदि। इसके अलावा ग्रीटिंग कार्ड्स को बनाने के लिए अलग-अलग प्रिंटिंग पेपर की जरूरत होगी।

Advertisement
काफी मांग है हाथ से बने हुए ग्रीटिंग कार्ड की

बाजार में कई सारे ग्रीटिंग कार्ड मिल जाते है। यह ग्रीटिंग कार्ड मशीन से बने हुए होते है। लेकिन हाथ से बने हुए जो ग्रीटिंग कार्ड होते है। इसकी बात ही अलग होती है। कई सारे लोग है। जो खास मौकों पर अपने चाहने वालों को गिफ्ट्स के साथ कुछ अलग और यादगार ग्रीटिंग कार्ड देने की प्रयास करते हैं। ऐसे में आप अपने बनाएं कार्ड्स को बेच सकते है और एक बेहतर कमाई कर सकते है।

Business Idea : केवल 5 हजार रुपए में शुरू करें बिजनेस, होगी तगड़ी कमाई | GoodReturns
इस तरह बनाएं अलग अपने कार्ड को

ग्रीटिंग कार्ड बनाना एक इस ऐसा काम है। जिसमें आपकी दिमाग की काफी अधिक कसरत होने वाली है। आपको हमेशा कार्ड को नए तरीके से डिजाइन करने के बारे में सोचना पड़ेगा। आपको अपने कार्ड को बाजार में मौजूद कार्ड से अलग और यूनिक बनाना होगा उसके लिए आप पेंटिंग, सिलाई, पेपर क्विलिंग, पॉप-अप कार्ड और कस्टमर की मांग के मुताबिक, कस्टमाइज्ड पार्ट्स और फोटो आदि। जोड़कर अलग तरह के ग्रीटिंग कार्ड को डिज़ाइन कर सकते हैं और इसको बेचकर बेहतर कमाई कर सकते है।