Business Idea: आज हम आपको एक शानदार बिजनेस आइडिया बताने जा रहे हैं इस बिजनेस का नाम कॉटन बड्स का बिजनेस है। इस बिजनेस को आप कम लागत में शुरू कर सकते है और एक बेहतर कमाई कर सकते हैं।
मेड इन इंडिया को भारत सरकार भी बढ़ावा दे रही है। इसमें नए स्टार्टअप्स और बिजनेस के लिए आर्थिक सहायता मिलती है। अगर आप इस बिजनेस को घर बैठे भी शुरू कर सकते हैं। आप कॉटन बड्स को मशीन के माध्यम से बना सकते हैं। आप शुरू में छोटी मशीन का उपयोग कर सकते हैं।
कॉटन बड्स को बनाने के लिए एक पतली सी छड़ी चाहे वह प्लास्टिक से बनी हो या फिर लकड़ी से। दोनों सिरों पर रुई को लगा दी जाती है। ताकि जब कानों की सफाई के लिए उनका इस्तेमाल किया जाएं तो उन्हें नुकसान न पहुंचे। इन्हें ही कॉटन बड्स या कॉटन स्वाब कहा जाता है।
आमतौर पर कॉटन बड्स बनाने के लिए उसकी स्टिक लकड़ी की बनाई जाती है। इसकी खास बात ये है कि ये ईको फ्रेंडली भी होते हैं। आप लकड़ी से बने स्पिंडल को ले आए। जिसकी लम्बाई 5 सेमी से 7 सेमी होनी चाहिए।
यह बाजार में आपको मामूली प्राइस में मिल जायेगी। इसके बाद आपको रूई की आवश्यकता होगी। आपको जिसे स्पिंडल के दोनों सिरों पर लगाएंगे। यह भी आपको मार्केट में काफी आसानी से मिल जायेगी। आपको बड्स पर दोनों तरफ रुई चिपकाना होगा।
जब कॉटन बड्स पूरी तरह से तैयार हो जाता है तो फिर इसके बाद उनके ऊपर सैलूलोज पॉलिमर केमिकल लगा दें। ताकि रूई में स्पॉटिंग और फफूंदी ना लगे। इससे रूई के कॉटन बड्स काफी वक्त तक टिके रहते हैं और खराब नहीं होते हैं।
यह भी पढ़ें: Business Idea: हींग की खेती का बिजनेस बना देगा अमीर, ऐसे करें शुरू
जानिए कैसे करें कॉटन बड्स से कमाई
आप इसको बनाने के बाद अस्पताल, टेस्टिंग लैब्स, इलेक्ट्रानिक रिपेयरिंग मार्केट, मेडिकल स्टोर, कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स की दुकानें, ब्यूटी पॉर्लर सेंटर, पेन्टिंग प्रोडक्ट मार्केट में बेच सकते हैं।
आज के वक्त में जनरल स्टोर, मिनी स्टोर जहां पर कई सारे मेडिकल इक्विपमेंट आदि बिकते हैं। इसको वहां पर भी बेचा जा सकता है और एक बेहतर कमाई की जा सकती है।
यह भी पढ़ें: Fixed Deposit पर मिल रहा 7.75 फीसदी का ब्याज, जानिए डिटेल
More Articles
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति
- मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके
- LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?