Basil Cultivation Business: अगर आप बिजनेस शुरू करने का प्लान कर रहे हैं लेकिन आपको समझ नही आ रहा है कौन सा कारोबार शुरू किया जाएं। जिस बिजनेस से आपको मोटी कमाई हो तो फिर आज की यह खबर आपके बहुत काम की हो सकती है। आज हम आपको एक ऐसा शानदार बिजनेस आइडिया बताने जा रहे हैं, जिसको आप बेहद ही कम लागत में शुरू कर सकते हैं और एक मोटा पैसा कमा सकते है।

Advertisement

इस कारोबार को शुरू करने के लिए आपको केवल एक बार 15 हजार रु लगाना है, आप इसके बाद लगभग 3 लाख रु तक की कमाई कर सकते हैं। केंद्र सरकार की तरफ से इस कारोबार को शुरू करने के लिए मदद भी मुहैया कराई जा रही है।

Advertisement

हम आपसे जिस बिजनेस के बारे में बात कर रहे हैं उसका नाम तुलसी की खेती का बिजनेस है। आज कल मार्केट में मेडिसिनल पौधे की काफी मांग है। इसके लिए आप कॉन्ट्रैक्ट पर खेत ले सकते हैं। तुलसी की खेती मेडिसिनल प्लांट के तहत आती है।

आपको मेडिसिनल प्लांट की खेती के लिए न तो बड़े खेत की जरूरत है और न ही अत्याधिक निवेश करने की। आपको इस खेती को करना है तो फिर इसके लिए आपके पास खेत होना जरूरी है। आप इसको कॉन्ट्रैक्ट पर भी ले सकते हैं, आज के समय में कई सारी कंपनियां है। जो कॉन्ट्रैक्ट पर मेडिसिनल प्लांट की खेती करा रही है। इस कारोबार के लिए आपको कुछ ही रूपये खर्च करना होगा लेकिन कमाई लाखों में होती है।

Advertisement

तुलसी को आम तौर पर धार्मिक मामलों से जोड़कर देखा जाता हैं, लेकिन मेडिसिनल गुण वाली तुलसी से कमाई भी की जा सकती है। तुलसी के कई प्रकार होते हैं, जिनमें यूजीनोल ओर मिथाइल सिनामेट होता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसका उपयोग कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की दवाएं बनाई जाती है। एक हेक्टेयर खेत में
तुलसी उगाने में लगभग 15 हजार रुपये का खर्च आता है, लेकिन यह फसल 3 महीने बाद यह फसल 3 लाख रु तक बिक जाती है।

Advertisement

जानिए कैसे होती है खेती

बलुई दोमट मिट्टी तुलसी की खेती के लिए बेहतर मानी जाती है। इसकी ख्वाई के लिए सबसे पहले जून जुलाई में बीजों के माध्यम से नर्सरी तैयार की जाती है।

जब नर्सरी में तैयार हो जाता है तो फिर इसके बाद इसकी रोपाई की जाती है। रोपाई के दौरान लाइन से लाइन की दूरी 60 सेमी. और पौधे से पौधे की दूरी 30 सेमी. रखी जाती है।
यह लगभग 100 दिनों के भीतर तैयार हो जाता हैं, जिसके बाद कटाई की प्रोसेस शुरू कर दी जाती है।

Advertisement

कर सकते हैं इन कंपनियों के साथ जुड़कर काम

तुलसी की खेती भी डाबर, पतंजलि, वैद्यनाथ आदि आयुर्वेद दवाएं बनाने वाली कंपनियां कांट्रेक्ट फार्मिंग करा रही है। जो फसल को अपने जरिए से ही खरीदती है। तुलसी के बीज और तेल का बड़ा मार्केट है। रोजाना नए रेट पर तेल और तुलसी के बीज बेचे जाते हैं। इस तरह आप बेहद आसानी से इस बिजनेस के माध्यम से कम लागत में ही मोटा पैसा कमा सकते हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: PPF खाता खोलने से पहले पता होना चाहिए ये 8 जरुरी बातें