नई दिल्ली, अगस्त 8। अगर आप किसी ऐसे बिजनेस की तलाश में है। जहां आपको कम निवेश में बेहतर मुनाफा हो तो फिर आज हम आपको एक ऐसा ही बिजनेस आइडिया दे रहे है। जहां आप 25 हजार रुपए को निवेश कर 3 लाख रुपए तक को कमाई कर सकते है। अगर आप इसी व्यापार को बड़े स्तर में शुरू करते है तो आपको सरकार की तरफ से 50 प्रतिशत की सब्सिडी भी मिलती है। इस बिजनेस का नाम है मोती की खेती। इस व्यापार को शुरू कर आप एक बेहतर मुनाफा कमा सकते है।
अगर आपको मोटी की खेती करना है तो आपको एक तालाब की जरूरत होगी। मोती की खेती के लिए ट्रेनिंग भी दी जाती है। इसकी सुविधा भी कराई जाती है। मोती की खेती करने के लिए सरकार की तरफ से 50 प्रतिशत की सब्सिडी भी दी जाती है।
यदि आप शिप की खेती करना चाहते है तो इसके लिए आपको कुशल वैज्ञानिकों से प्रशिक्षण लेना होता है। बहुत सी सरकारी संस्थान खुद मुफ्त में प्रशिक्षण देते है। आप मछुआरों से शिप खरीदकर खेती का कार्य शुरू कर सकते है। सबसे पहले शिप को तालाब के पानी में दो दिनों तक रखा जाता है। धूप और हवा लगने के बाद सीप का कवच और मांसपेशियां ढीली हो जाती हैं और कुछ समय बाद उसकी सर्जरी करके उसमे सांचा डाला जाता है। कुछ समय बाद सांचा मोती की सकल में तैयार हो जाता है।
30 से 35 रुपए खर्च करके एक शिप तैयार हो जाती है। वही आपको बता दे एक शिप के अंदर दो मोती बन जाते है। एक मोती बाजार में 120 रुपए में बिकता है। अगर बेहतर क्वालिटी का मोती है तो ये एक मोती 200 रुपए तक बिक जाता है। 25 हजार शिप डाला जा सकता है 1 एकड़ खेत में यदि आपका इन्वेस्टमेंट 8 लाख रुपए होगा। इसमें से 50 फीसदी मोती भी शिप से ठीक से निकलते है तो आप उन मोतियों को आराम से मार्केट में 30 लाख रुपए में बेच सकते है। और बेहतर मुनाफा कमा सकते है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान