नई दिल्ली, अक्टूबर 5। यदि आप कोई व्यापार शुरू करने का विचार कर रहे हैं। जिस बिजनेस से आपको एक अच्छा कमाई हो तो फिर आज हम आपको एक बिजनेस आइडिया दे रहे हैं। इस बिजनेस के आप आराम से 4 हजार रु दिन की कमाई कर सकते हैं और महीने के 1.2 लाख रूपये की कमाई कर सकते हैं। इस बिजनेस का नाम कॉर्न फ्लेक्स का बिजनेस हैं। इसका उपयोग बहुत अधिक लोग सुबह के नाश्ते में करते हैं। इसको सेहत के लिए अच्छा माना जाता हैं। चलिए जानते हैं कैसे करें इस बिजनेस की शुरुआत।
अगर आप इस बिजनेस को शुरू करना चाहते है तो फिर इसके लिए आपको मशीन की जरूरत होगी। इस मशीन की खास बात ये हैं कि आप इस मशीन से कॉर्न फ्लेक्स बनाने के लिए ही नहीं बल्कि गेहूं और चावल का फ्लेक्स बनाने के लिए इसका उपयोग किया जा सकता हैं। आप इस बिजनेस को उस जगह में शुरू कर सकते है। जहा पर मक्के का उत्पादन बहुत अधिक होता हैं। इस बिजनेस के लिए आपको मशीन, बिजली की सुविधा, जीएसटी नंबर, अच्छा माल, स्पेस और स्टॉक रखने के लिए गोदाम की आवश्यकता होगी।
इस बिजनेस में निवेश की बात करें तो फिर ये आप पर निर्भर करता हैं कि आप इस बिजनेस को किस स्तर पर शुरू करना चाहते हैं। आप छोटे और बड़े किसी भी स्तर में इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं। शुरू में आप इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको 5 लाख से 8 लाख रूपये का निवेश करना होगा।
कितनी जगह की होगी जरूरत
अगर आप इस बिजनेस को शुरू करना चाहते हैं तो फिर इसके लिए आपके पास जगह की जरूरत होगी। प्लांट के लिए जगह की जरूरत होगी। स्टोरेज के लिए जगह की जरूरत होगी। कुल मिला कर जगह की बात करें तो आपको 2 हजार से 3 हजार वर्ग फुट जगह लगेगी।
इस बिजनेस से मुनाफे की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक किलो कॉर्न फ्लेक्स बनाने के लिए लगभग 30 रूपये की लागत आती हैं। जो मार्केट में 70 रूपये प्रति किलो के हिसाब से आराम से बिक जाता हैं। यदि हम दिन का हिसाब लगाए तो अगर आप दिन का 100 किलो कॉर्न फ्लेक्स भी सेल करते हैं तो फिर आराम से 4000 रूपये का मुनाफा कमा पाएंगे। वही महीने का हिसाब लगाए तो 1.2 लाख रूपये महीने की कमाई कर पाएंगे।
सहायता मिलेगी सरकार की तरफ से
अगर आप इस बिजनेस को शुरू करना चाहते हैं तो फिर सरकार भी आपकी सहायता करती है। सरकार स्टार्ट अप बिजनेस करने वालों को लगभग 90 प्रतिशत तक के लोन की सुविधा देती हैं। यदि आप इस बिजनेस को 50 हजार रु की लागत से शुरू करते हैं तो फिर आपको शुरू में इस इस बिजनेस में केवल 50 हजार रु का निवेश करना है। बाकी पैसा आपको सरकार की तरफ से लोन के रूप में मिल जायेगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान