Tomato Sauce Business : अगर आप खुद का कोई बिजनेस शुरू करने का सोच रहे हैं जो हर सीजन में चले तो फिर आज की यह खबर आपके बहुत काम की हो सकती हैं आज हम आपको एक ऐसे ही बिजनेस के बारे में बताने जा रहे है इस बिजनेस का नाम टोमैटो सॉस का बिजनेस है इस बिजनेस की मदद से आप तगड़ी कमाई कर सकते हैं तो फिर आइए जानते हैं इस बिजनेस के बारे में सारी डिटेल।

Advertisement

इस कारोबार को शुरू करने के लिए आपकी सरकार भी सहायता करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएम मुद्रा स्कीम के लिए तैयार हुए प्रोजेक्ट प्रोफाइल में दी गई जानकारी के अनुसार, इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको लगभग 7.82 लाख रुपये खर्च करने होंगे। इसमें आपको करीब 1.95 लाख रुपये लगाने होंगे। आपके बाकी पैसे का इंतजाम मुद्रा लोन स्कीम के तहत लोन लेकर हो जाएगा।

Advertisement

इसमें मशीनरी और इक्यूपमेंट पर करीब 2 लाख रु खर्च हो जाएंगे। रॉ मेटेरियल, टमाटर, कामगारों की सैलरी, इंग्रेडिएंट आदि पर करीब 5 लाख 82 रु खर्च होगा। इसमें टर्म लोन 1 लाख 50 हजार रु होगा। वर्किंग कैपिटल लोन 4 लाख 36 हजार रु होगा। आप इस लोन को किसी भी बैंक बेहद आसानी से ले सकते है।

Advertisement

पीएम मुद्रा स्कीम की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 7 लाख 82 हजार रु के निवेश में तैयार एस्टीमेट के लिहाज से वार्षिक टर्नओवर करीब 28 लाख 80 हजार रु हो सकता है। जिसमें सालाना करीब 24 लाख 22 हजार रु का खर्च हो सकता है। आपको खर्च घटाने के बाद लगभग 4 लाख 58 हजार रु बचेंगे। यह आपका वार्षिक नेट प्रॉफिट होगा।

Advertisement

कैसे बनता है टोमैटो सॉस

अगर आप टमाटर सॉस बनाने की यूनिट लगाते हैं तो फिर इसके लिए आपको अधिक बड़ी जगह की जरूरत नहीं होती है। सॉस बनाने के लिए पहले टमाटर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर स्टीम केटल में उबाला जाता है।

टमाटर को उबालने के बा पल्प बनाकर बीज और फाइबर को अलग किया जाता है। इसमें बाद में लौंग, कालीमिर्च, अदरक, लहसुन, नमक, चीनी, वीनेगर आदि मिलाया जाता है। इसके साथ ही पल्प में प्रिजर्वेटिव्स भी मिलाया जाता है ताकि ये अधिक वक्त तक खराब न हो सके।

Advertisement