Business Idea : अगर आप कोई बिजनेस शुरू करने का विचार कर रहे हैं तो फिर आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस आइडिया के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी गांव से लेकर शहर तक में काफी अधिक डिमांड है। हम आपसे जिस बिजनेस के बारे में बात कर रहे हैं उसका नाम टमाटर की खेती का बिजनेस है तो फिर आइए जानते हैं बिजनेस के बारे में।
अगर हम टमाटर की खेती की बात करें तो आम तौर पर टमाटर की खेती वर्ष में दो बार की जाती है। टमाटर की खेती करने के लिए सबसे पहले बीजों को नर्सरी में तैयार किया जाता है। नर्सरी में पौधे को खेतों में लगाने लायक तैयार होने में लगभग 1 महीने का समय लगता है।
अगर आप एक हेक्टेयर खेत में पौधे लगाना चाहते हैं तो आपको करीब 15000 पौधे की जरूरत होगी। जब खेतों में टमाटर के पौधे लगा दिए जाते हैं तो फिर इसमें फल आने में लगभग 2 से 3 महीने का वक्त लगता है। अगर हम टमाटर की खेती की बात करते हैं, तो फिर यह 9 से 10 महीने तक चलती है।
अगर हम टमाटर की खेती की लागत की बात करें तो टमाटर की कई तरह की प्रजातियां होती है। उसकी बैंबू और वायर से बेहतर पैदावार होती है। ऐसे में आपको इस बिजनेस को करने के लिए लगभग 2.5 से लेकर से 3 लाख रु तक की लागत आ सकती है।
वही, अगर हम एक एकड़ में टमाटर की खेती से पैदावार की बात करें तो यह पैदावार 300 से 500 क्विंटल तक हो सकती है इसका मतलब यह है एक हैक्टेयर में 800 से 1200 क्विंटल तक पैदावार कर सकते हैं।
अगर हम इस बिजनेस से कमाई की बात करें तो फिर अगर आप टमाटर को करीब 10 रु किलों भी बेचते है और आपको औसत पैदावार 1 हजार क्विंटल होती है तो फिर आप इस बिजनेस से लगभग 10 लाख रु तक कमाई कर सकते है।
कभी कभी टमाटर की पैदावार कम हो जाती है तो फिर टमाटर की मांग में इजाफा हो जाता है। इस प्रकार आप टमाटर के बिजनेस से एक मोटी कमाई कमा सकते है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग