Business Idea : अगर आप खेती के माध्यम से एक बेहतर कमाई करने के बारे में सोच रहे है, तो फिर आज की यह खबर आपके बहुत काम की हो सकती है। आज हम आपको एक बेहद ही शानदार बिजनेस आइडिया बताने जा रहे है। अगर आप इस फसल की खेती करते है, तो फिर इसके जरिए आप एक मोटी कमाई कर सकते है। हम आपसे जिस फसल की खेती के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इसका नाम शिमला मिर्च की खेती है। बता दें शिमला मिर्च की एक खास बात ये है। कि यह लाल, बैंगनी, पीली, नारंगी और हरा 5 रंगों में पाई जाती है। इसके साथ ही यह फसल बेहद कम लागत में होने वाली है साथ ही इसमें मुनाफा तगड़ा होता है, तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में सारी डिटेल।
देश में अगर हम इसकी खेती की बात करें, तो इसकी खेती हरियाणा, झारखंड, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक जैसे राज्यों में काफी अधिक मात्रा में होती है। वही, जानकारों का कहना है कि शिमला मिर्च की खेती के लिए इन प्रदेशों में अनुकूल वातावरण है।
जानकारों के अनुसार, अगर आप इसकी खेती करते है, तो फिर इसकी खेती एक साल में 3 बार की जा सकती है। इसकी बुवाई की बात करें, तो इसकी पहली बुवाई जून से जुलाई कर महीने में की जा सकती है। वही, दूसरी बुवाई अगस्त से सितंबर के महीने में की जा सकती हैं और तीसरी खेती की बात करें, तो इसको नवंबर से दिसंबर के महीने में की जा सकती है।
अगर आप 1 एकड़ में शिमला मिर्च की खेती करते हैं, तो आपको लगभग 4 लाख रु तक का खर्च आता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वही अगर एक एकड़ में 15 हजार केजी शिमला मिर्च हो जाती है। वही, अगर हम दाम की बात करते है, तो फिर आप आराम से 50 रु से 55 रु तक मिल जाता है। अगर हम 50 रु प्रति किलो के हिसाब से देखते है। फिर 15 हजार केजी शिमला मिर्च की कीमत 7.5 लाख रु होगी यानी किसान इसकी खेती से एक बेहतर कमाई कर सकता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट