Business Idea : इस समय देश में सर्दियों का सीजन चल रहा है। इस सीजन में देश में मेथी, मूली, सरसों जैसी कई सारी हरी सब्जियां मिलने लगती है। इसके अलावा मार्केट में बथुआ भी सबसे ज्यादा पापुलर है। बथुआ पौष्टिकता से भरपूर तो होता ही है। इसके साथ ही कई सारे रोगों से भी बचाता हैं। इतना ही नहीं इसकी मांग विदेशों में भी काफी अधिक हैं। क्योंकि विदेशों में बथुआ इस्तेमाल सुपरफूड के रूप में किया जाता है। इसके साथ ही इसकी खेती करना भी बेहद आसान हैं। आप बथुआ की खेती साल में 3 बार कर सकते है और एक बेहतर मुनाफा कमा सकते है, तो आइए जानते हैं इसके बारे में सारी डिटेल।
अगर आप बथुआ की खेती करते है, तो फिर इसकी एक बहुत ही खास बात ये है। कि इसकी खेती करने में लागत भी बहुत कम आती है और कमाई भी तगड़ी होती है। इसके साथ ही बथुआ सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। अगर हम इसकी बुआई का समय की बात करें, तो इसकी बुआई ठंड के सीजन में होनी चाहिये। इसलिए बथुआ की खेती को अक्टूबर महीने से मार्च के महीने में की जाती है। 7 से 20 डिग्री तक का तापमान इसके उत्पादन के लिए बेहतर होता हैं।
अगर आप बथुआ की खेती करना चाहते है, तो फिर इसके लिए मिट्टी का पीएच मान 6 से 8 के बीच होना चाहिए। खेती करने से पहले खेती की 2 से 3 बार जुताई कर मिट्टी की भुरभुरा कर ले। इसके बाद खेत में पाटा लगाकर खेत को समतल कर लें। आपको बुवाई से पहले और खेत की आखिरी जुताई से पहले प्रति एकड़ 5 से 6 टन सड़ी हुई गोबर की खाद हैं। इसको खेत में मिलाएं। इसका बीज महीन होता है। इसी एक एकड़ में भूमि है। इसके लिए 1500 से 1600 किलोग्राम मात्रा उपयुक्त होती है। ट्रैक्टर द्वारा चलने वाली जो मशीन हैं। आप इससे बथुआ की बुवाई कर सकते है। इसकी बुवाई सितंबर के आखिरी हफ्ते से मार्च के आखिरी हफ्ते बीच की जा सकती है।
इसमें फसल ले लगाने से काटने तक 3 से 4 बार सिंचाई पर्याप्त होती है। जब इसके पौधे छोटे होते है। तभी इस फसल से खरपतवार को निकालकर अलग कर लेना चाहिए। अगर आप बथुआ की पत्तियों को बेचना चाहते है, तो फिर आप इसकी पत्तियों का उत्पादन 45 दिनों से 50 दिनों के बाद कर सकते हैं। आप यह जो फसल हैं। इससे पत्तियों की तुड़ाई 3 से 4 बार कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इसके बीजों को भी बेचकर बढ़िया कमाई कर सकते हैं। बथुआ के बीज अगर हम प्रति एकड़ की बात करते है, तो फिर ये 12 से 22 क्विटल तक का प्राप्त होता है।
इसकी खेती से कितना होगा मुनाफा
अगर आप बथुआ की खेती है, तो फिर इसकी मदद से आप दोगुना मुनाफा कमा सकते हैं। ठंड के मौसम में इसका साग है। यह 40 रूपये से 100 रूपये प्रति किलो बिकता हैं। एक तो आप इसकी पत्तियों को बेचकर आराम से लगभग 40 हजार से 80 हजार रु तक की कमाई कर सकते है। इतना ही नहीं इसके साथ ही आप बथुआ के बीजों को बेचकर भी आसानी से तगड़ा मुनाफा कमा सकते है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग