Business Idea : कई सारे लोग है। जो नौकरी करके परेशान हो गए है और वो अब खुद का कोई बिजनेस को शुरू करने में फोकस कर रहे है। अगर आप भी बिजनेस को शुरू करने का प्लान कर रहे है। जिस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको लागत भी अधिक न आए और आपको कमाई भी काफी तगड़ी हो, तो फिर आज की यह खबर आपके बहुत काम की हो सकती है। आज हम आपको एक बेहद शानदार बिजनेस आइडिया बताने जा रहे है। हम जिस बिजनेस के बारे में बात कर रहे है। उस बिजनेस का नाम रस्क मेकिंग बिजनेस है, तो आइए जानते हैं इस बिजनेस के बारे में सारी डिटेल।

Advertisement

रस्क बनाने का बिजनेस कैसे करें शुरू

अगर आप इस बिजनेस को शुरू करते है, तो फिर आपको इस बिजनेस को शुरू करने के लिए सबसे पहले एफएसएसएआई से लाइसेंस लेना होगा। इसके साथ ही आपको इस बिजनेस को शुरू करने के लिए उद्योग आधार सर्टिफिकेट, जीएसटी रजिस्ट्रेशन और फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट से एनओसी की जरूरत होगी।

Advertisement

कच्चा माल और मशीन

अगर हम रस्क को बनाने के लिए कच्चे माल की बात करें, तो फिर आपको इसको बनाने के लिए कुछ चीजों की जरूरत होगी। जैसे चीनी, सूजी, मैदा, घी, ग्लूकोज, ब्रेड इंप्रूवर, इलाइची, नमक की आवश्यकता पड़ेगी। वही, अगर हम रस्क को बनाने के लिए मशीन की बात करें, तो आपको इसके लिए रस्क स्लाइसर मशीन, रस्क मोल्ड्स, सर्पिल मिक्सर मशीन, डिवाइडर मशीन, रोटरी रैक ओवन और पैकेजिंग आदि जरूरी मशीनों की आवश्यकता होगी।
आप इन कच्चे माल और मशीन को कही से भी खरीद सकते है।

Advertisement

लागत कितनी आयेगी

आप इस बिजनेस को शुरू में कुछ मशीनों के साथ शुरू कर सकते है। आपको यह जो पूरा सेटअप को महज 4 लाख रु से 5 लाख रु में चालू कर सकते है। वही, अगर आप इस बिजनेस को बड़े लेवल में शुरू करते है, तो फिर आपका यह बिजनेस 30 लाख रु से 40 लाख रु खर्च करके शुरू कर सकते है।

Small Business Idea: Holi पर शुरु करें ये बिजनेस होगी तगड़ी कमाई, जानें कैसे | Good Returns
Advertisement

कितनी होगी कमाई

अगर हम इस बिजनेस से कमाई की बात करें, तो आपको इस बिजनेस से आपकी दुकानदारी पर निर्भर करती है।आप एक दिन में कितना माल सप्लाई करते हैं उस हिसाब से आपकी कमाई होती है।