Business Idea : ठंड का मौसम चल रहा है। अगर आप इन दिनों कोई बिजनेस शुरु करने के बारे में विचार कर रहे, तो फिर आज हम आपको एक बेहद ही शानदार बिजनेस आइडिया बताने जा रहे है। इस बिजनेस को अगर आप शुरु करते है, तो फिर आप मोटी कमाई कर सकते है। हम जिस बिजनेस के बारे में बात कर रहे है। इसका नाम गर्म कपड़ों का बिजनेस हैं। ठंड के मौसम में गर्म कपड़ों की मांग काफी बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आप इस बिजनेस को शुरु करते है, तो फिर आप एक बढ़िया कमाई कर सकते है। अगर आपका इस बिजनेस को रिटेल में शुरु करने का मन नहीं है, तो फिर आप इसको होलसेल में भी शुरु कर सकते है और एक बढ़िया कमाई कर सकते हैं, तो फिर चलिए जानते है। इस बिजनेस के बारे में सारी डिटेल।
हर सीजन अलग-अलग फैशन के मुताबिक बाजार में नए विंटर वियर्स भी आते हैं। अगर आप गर्म कपड़ों के बिजनेस को शुरु कर रहे है, तो फिर आपको कपड़ो में अधिक वैरायटी रखनी होगी। आप कपड़ो में जितनी अधिक वैरायटी रखोगें। लोग कपड़े उतने ही अधिक खरीदते हैं। ऐसे में सर्दियों के मौसम में गर्म कपड़ों के बिजनेस को शुरु करना एक फायदे का सौदा हो सकता है। आप इन कपड़ो को अपनी सहूलियत के हिसाब से बेच सकते है। आप इन कपड़ो को ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से बेच सकते है।
अगर आप इस बिजनेस को छोटे स्तर पर शुरु करना चाहते है, तो फिर आप इसको 2 लाख से 3 लाख रु का निवेश कर शुरु कर सकते हैं। अगर आप इस बिजनेस को बड़े स्तर में शुरु करना चाहते है, तो फिर आपको थोड़ा अधिक निवेश करना होगा। बड़े स्तर से बिजनेस को शुरु करने के लिए आपको 5 लाख रु से 7 लाख रु की आवश्यकता पड़ सकती है। आप गर्म कपड़ो को थोक में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान या उत्तर प्रदेश आदि राज्यो से मंगवा सकते हैं। ये सभी जो राज्य हैं ये ऊनी कपड़ों के उत्पादन में सबसे आगे हैं।
आपको इस बात का ध्यान रखना बेहद जरुरी है। कि आप जिस जगह पर गोदाम खोल रहे हैं, वो जगह सूखी होनी चाहिए। नमी वाली जो जगह है। वो ऊनी और गर्म कपड़ों के लिए खराब है। अगर आप नमी वाली जगह पर ऊनी कपड़ों को रखते है, तो फिर ऊनी कपड़ों में फंगस लगते हैं। इस बिजनेस में आपको कितना मुनाफा होगा। ये आपकी मेहनत पर निर्भर करता है अगर हम एक औेसत मुनाफे की बात करें, तो फिर आप इस बिजनेस से 30 से 40 प्रतिशत तक मुनाफा कमा सकते है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान