Business Idea : आज के समय में छोटे बच्चे हो या फिर बड़े सभी लोगों को चिप्स खाना बेहद पसंद होता है। अगर हम आलू के चिप्स की मांग की बात करें, तो फिर यह एवर ग्रीन हो गई है। बाजार में इन चिप्स की मांग काफी अधिक है। आपको मार्केट में चिप्स के पैकेट 5 रु से लेकर 100 रु तक मिल जाते है। अगर आप चिप्स का बिजनेस को शुरू करते है, तो फिर आप चिप्स मेकिंग बिजनेस की मदद से एक बेहतर कमाई कर सकते है। इस बिजनेस की खास बात ये है कि इस बिजनेस को आप बेहद कम निवेश के साथ शुरू कर सकते है, तो आइए जानते हैं इस बिजनेस के बारे में सारी डिटेल।

Advertisement

ऐसे शुरू करें बिजनेस

चिप्स के बाजार में छोटे हो या फिर बड़े सभी तरह के प्लेयर्स काम कर रहे है। लेकिन चिप्स की जो डिमांड है। यह दिन व दिन बढ़ते ही जा रही है और इसकी डिमांड उतनी पूरी नहीं हो पा रही है। ऐसे में अगर आप इस बिजनेस को शुरू करते है, तो फिर आप एक बेहतर कमाई कर सकते है। अगर आप इस बिजनेस को शुरू करते हैं, तो फिर आपको क्वालिटी का बहुत अधिक ध्यान रखना होगा।

Advertisement

इतना करना होगा निवेश

अगर हम इस बिजनेस को शुरू करने के लिए निवेश की बात करें, तो फिर आप इस बिजनेस को कम निवेश पर भी शुरू कर सकते है। चिप्स बनाने की मशीन आपको मार्केट में काफी आसानी से 30 से 35 हजार रु में मिल जाती है।
इसके अलावा आपको पैकिंग करने के लिए भी एक मशीन की आवश्यकता होगी। अगर आप बिना मशीन के बिजनेस को शुरू करते हैं, तो फिर आप 50 हजार रु से कम में भी इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं। अगर आप दोनों मशीन को खरीदते हैं, तो फिर आप की लागत बढ़ जाती हैं और बिना मशीन के भी आप कम लागत में इस बिजनेस को बेहद आसानी से शुरू कर सकते है।

Advertisement

इन समान की होगी आवश्यकता

आपको इस बिजनेस को शुरू करने के लिए कच्चे माल के रूप में कुछ चीजों की आवश्यकता होगी। जैसे मिर्च पाउडर, आलू, नमक, चाट, मसाला, तेल बेकिंग सोडा आदि चीजों की जरूरत पड़ेगी

कराना होगा रजिस्ट्रेशन

आप अपने प्रोडक्ट को मार्केट में उतारते है। इससे पहले आपको रजिस्ट्रेशन कराना होगा। आप सबसे पहले एमएसएमई के अंतर्गत रज‍िस्‍टर्ड करा लें। इतना ही नहीं इसके बाद आपको ट्रेड लाइसेंस की भी आवश्यकता होगी।
इसके साथ ही आपको अपने फर्म या फिर कंपनी के नाम से पैन कार्ड, बैंक खाता, जीएसटी नंबर भी लेना होगा।
इसके बाद खाद्य व‍िभाग से उत्‍पाद का परीक्षण किया जाता है। इसके बाद आप एफएसएसएआई का लाइसेंस प्राप्‍त कर सकते हैं।

Common Service Centre: एक बार पैसा लगाकर हर महीने कमाएं 7.5 लाख रु | Good Returns
Advertisement

कितनी होगी कमाई

शुरुआत में आप अपने प्रोडक्ट को मार्केट में उतर सकते है और सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रोडक्ट का प्रमोशन कर सकते है। जब आपके प्रोडक्ट की की मांग मार्केट में बढ़ने लगेगी। आपकी कमाई भी काफी तगड़ी होने लगेगी।