Business Idea : अगर हम अनानास खाते है, तो फिर इसके कई सारे फायदे होते है। अनानास पेट संबंधी कई सारी समस्या को खत्म करने में काफी उपयोगी है। इसके साथ ही इसी मार्केट में काफी अच्छी खासी कीमत भी बनी रहती है। अगर हम मौजूदा वक्त की बात करते है, तो फिर इसकी खेती बेहद कम लोग ही करते है, अगर ऐसे में आप इसकी खेती करते है, तो फिर आप इसकी मदद से एक बेहतर कमाई कर सकते है। कई सारे राज्य है जहां पर 12 महीने इसकी खेती होती है। इसकी खेती की एक बेहतर बात ये है। कि इसकी खेती को साल में कई बार किया जा सकता है। इतना ही नहीं दूसरी फसलों के मुकाबले इसमें मुनाफा भी बेहतर होता है तो आइए जानते है इसके बारे में।

Advertisement

अनानास की खेती

अगर आप अनानास की खेती का बिजनेस करते है, तो फिर इसका रखरखाव भी बेहद आसान होता है। इसके साथ ही मौसम को लेकर अधिक चिंता करते की भी जरूरत नहीं होती है। केरल जैसे कई सारे राज्य है। जिन राज्यों में अनानास की खेती 12 महीने होती है। इसकी खेती की एक खास बात ये भी है। इसके पौधों को अन्य पौधों के मुकाबले कम सिंचाई की जरूरत पड़ती है। अनानास के बुनबाई से लेकर इसके पकने तक लगभग 18 महीने से 20 महीने का वक्त लगता है। जब जो अनानास का पौधा है। यह पीला होना शुरू हो जाता है। इसके बाद इसकी तुड़ाई का काम को शुरू किया जाता है। अनानास के फल को गर्म मौसम का फल माना जाता है।

Advertisement
अनानास की खेती इन राज्यों में होती है

देश के कई सारे इलाके त्रिपुरा, मिजोरम, आंध्र प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल और असम है जिन इलाकों में अनानास की खेती को मुख्य फसल के रूप में की जाती है। यह उगाए गए जो अनानास है। इसका स्वाद पूरी दुनिया चखती है।

Business Idea : केवल 5 हजार रुपए में शुरू करें बिजनेस, होगी तगड़ी कमाई | GoodReturns
इसकी खेती से कितनी होगी कमाई

आप एक लॉट में सिर्फ केवल एक बार ही फल हासिल कर सकते है। इसका मतलब यह है। इसके पौधे में केवल एक बार ही फल लगते है। अगर आप दूसरा लॉट चाहिए, तो फिर इसके लिए आपको फिर से ही फसल लगाना होगा। इसका निर्यात विदेशों में भी होता है। कई सारे किसान है।जो इसकी खेती के साथ साथ इसके प्रोसेस्ड फूड बनाकर मार्केट में बेचते हैं। अगर हम इसकी बाजार की प्राइज की बात करें, तो फिर यह लगभग प्रति किलो 150 से 200 रु में बिकता है। ऐसे में अगर किसान प्रति हेक्टेयर में 30 टन अनानास का भी उत्पादन करें, तो फिर वे लाखों रु की कमाई कर सकते है।