Business Idea : अगर आप खेती करते है और आप खेती के जरिए एक बेहतर कमाई करने के बारे में विचार कर रहे है, तो फिर आज की यह खबर आपके बहुत काम की हो सकती है। आज हम आपको शानदार बिजनेस आइडिया बताने जा रहे है। हम आपसे जिस बिजनेस के बारे में बात कर रहे है। इसका नाम मालाबार नीम की खेती है। अगर आप मालाबार नीम की खेती करते है, तो फिर आप इसकी मदद से तगड़ी की कमाई कर वाले है, तो आइए जानते हैं। इस बिजनेस के बारे में सारी डिटेल।

Advertisement

किस तरह लगाएं इसका पेड़

अगर हम मालाबार नीम के पेड़ की बात करते हैं, तो फिर यह पेड़ साधारण नीम के पेड़ से थोड़ा अलग होता है। इसकी खेती की खास बात है। कि इसकी खेती किस मिट्टी में बेहद ही आसानी से की जा सकती है। इसकी एक और खास बात है। कि इसके लिए अधिक पानी की जरूरत नहीं होती है। इसको बोने का सबसे सही वक्त मार्च से अप्रैल के बीच माना जाता है। अगर आप इसकी खेती 4 एकड़ में करते है, तो फिर 4 एकड़ में इसके 5 हजार पेड़ लगाएं जा सकते है।

Advertisement
इस तरह होता है उपयोग

यह पेड़ 5 वर्षो में इमारती लकड़ी देने के लायक बन जाते हैं। इसके पौधे की अगर हम बात करते हैं, तो यहां 1 साल में 8 फीट तक बढ़ जाता है। अच्छी बात है कि इस पौधों में दीमक नहीं लगती यही कारण है। कि इसकी मांग भी काफी अधिक होती है। इसकी लकड़ी को प्लाईवुड उद्योग में सबसे बेहतर प्रजाति माना जाता है। इसकी लकड़ी का उपयोग पांच साल बाद प्लाईवुड बनाने में किया जा सकता है। वही 8 वर्षों के बाद इसका इस्तेमाल फर्नीचर बनाने में भी किया जा सकता है। ऐसे में इसकी उम्र जैसी बढ़ती हैं। आपकी कमाई भी बढ़ती जाती है।

Small Business Idea: Holi पर शुरु करें ये बिजनेस होगी तगड़ी कमाई, जानें कैसे | Good Returns
इस बिजनेस से कितनी होगी कमाई

अगर आप मालाबार नीम के पेड़ों को लगाते हैं, तो फिर इस पेड़ की लकड़ी को आप 8 वर्षों के बाद बेच सकते हैं। अगर आप इसकी खेती को 4 एकड़ पर करते हैं, तो फिर आप आसानी से लगभग 50 लाख की कमाई कर सकते हैं। अगर हम एक पेड़ के वजन की बात करें, तो इसका वजन लगभग डेढ़ से 2 टन होता है। बाजार में कम से कम यहां 500 रु क्विंटल बिकता है। इस हिसाब से हम अनुमान लगाए तो 6000 रु से 7 हजार रु का एक पौधा बिकेगा और आप आराम से इस बिजनेस के मदद से लाखों रुपए की कमाई कर सकते हैं। इतना ही नहीं धीरे-धीरे यहां जो बिजनेस है आपको करोड़ों रु की कमाई करा सकता है।