Business Idea : कई सारे किसान है। जिन किसानों को लगता है। कि केवल पारंपरिक खेती करके ही बेहतर कमाई की जा सकती है। लेकिन उन किसानों को मालूम नही है। कि सुगंधित फूलों की खेती करके भी एक तगड़ी कमाई की जा सकती है। फूलों की खेती की एक बेहद ही खास बात ये होती है। कि इसकी खेती करने के लिए सरकार के द्वारा किसानों को प्रोत्साहित भी किया जाता है। इसके साथ ही वह सब्सिडी भी उपलब्ध कराती है। हम आपसे जिस फूल की खेती के बारे में बात कर रहे है। इसका नाम जिरेनियम है। अगर आप जिरेनियम के फूल की खेती शुरू करते है, तो फिर इसके जरिए आप मोटी कमाई कर सकते है, तो फिर आइए जानते हैं इस बिजनेस के बारे में सारी डिटेल।
अगर हम जिरेनियम की बात करें, तो यह एक सुगंधित पौधा है। जिरेनियम को गरीबों का गुलाब भी कहा जाता है। इस फूल से तेल निकाला जाता है। यह औषधी के काम तो आता ही है। इसके साथ ही यह कई सारे काम भी आता है। इस फूल के तेल में गुलाब के जैसे खुशबू आती है। इसका इस्तेमाल कई सारी चीजों को बनाने में किया जाता है। जैसे सौंदर्य प्रसाधन, एरोमाथेरेपी और सुगंधित साबुन बनाने में किया जाता है।
इसकी खेती करने के लिए कम पानी की जरूरत होती है।जिस जगह पर कम बारिश होती है। वहां पर जिरेनियम की खेती की जाती है। जिस क्षेत्र पर बारिश 100 सेंटीमीटर से 150 सेंटीमीटर तक होती है। उस जगह पर इसकी खेती की जा सकती है।
अगर आप जिरेनियम की फसल की खेती करते हैं, तो आपको इस फसल की खेती करने के लिए प्रति हेक्टेयर लगभग 80 हजार रु का खर्चा होता है। वही, अगर हम इसकी खेती से कमाई की बात करें, तो फिर लगभग 2.5 लाख रु की कमाई हो सकती है। इस तरह आप जिरेनियम की खेती कर सकते है और एक हेक्टेयर में आप लगभग 1.70 लाख रु का मुनाफा कमा सकते है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान