Business Idea : यदि आप कोई बिजनेस शुरू करने का विचार कर रहे हैं। जिस बिजनेस को करके आपको एक बेहतर कमाई हो तो फिर आज हम आपको कुछ बिजनेस आइडिया दे रहे हैं। त्योहारों के सीजन की शुरुआत हो चुकी हैं। दशहरा जा चुका हैं और दिवाली आने वाली हैं। सभी के घरों में दिवाली की तैयारियां चल रही हैं। लोग अपनी घरों में सफाई और पुताई में लग चुके हैं। ऐसे में यदि आप होम डेकोरेशन का बिजनेस शुरू करते हैं तो फिर आज एक बेहतर कमाई कर सकते हैं। इसके साथ ही त्योहारों के सीजन में वॉल पेटिंग, रंगोली, वॉल लाइट आदि की भी बहुत अधिक मांग रहती हैं ऐसे में इन बिजनेसेज को शुरू करके आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं तो फिर चलिए जानते हैं कैसे शुरू करें इस बिजनेस को।

Advertisement

डिमांड पोस्टरों और वॉल पेंटिंग

आप होम डेकोरेशन के बिजनेस को कम निवेश के साथ भी शुरू कर सकते हैं। आज के समय में बहुत सारे लोग हैं जो अपने घर में त्योहारों के सीजन में खास तरीके से सजावट करवाते हैं। त्योहारों के सीजन में दफ्तरों में तो वॉल पेंटिंग देखने को मिलती ही हैं। उसके साथ घरों में भी वॉल पेंटिंग देखने को मिलती हैं। ऐसे में ये बिजनेस आपके लिए ये फायदे का सौदा हो सकता हैं।

Advertisement
रंगोली का बिजनेस

त्योहारों का सीजन जैसे ही शुरू होता हैं रंगोली की मांग बहुत बढ़ जाती हैं। ऐसे में आप रंगोली का बिजनेस त्योहारों के सीजन में शुरू करते हैं तो आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। आप इस बिजनेस को बहुत ही कम निवेश के साथ शुरू कर सकते हैं। आप इस बिजनेस को 10 हजार रूपये लगा कर शुरू कर सकते हैं और आराम से 30 हजार रु की कमाई कर सकते हैं।

सही वक्त है अभी

इस बिजनेस की सबसे खास बात ये हैं यदि आप इस बिजनेस को शुरू करते हैं तो फिर आपको अधिक निवेश करने की जरूरत नहीं होती हैं और आप कम निवेश के साथ वॉल पेंटिंग या फिर रंगोली का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। यदि आप इस बिजनेस को थोक भाव में शुरू करना चाहते हैं तो फिर इसके लिए आपको दुकानदारों से संपर्क करना होगा।