Raincoat Selling Business: आप बारिश के मौसम में तगड़ा पैसा कमा सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी सेविंग खत्म करने या लोन लेने की भी जरुरत नहीं है आप महज 5 हजार रुपए से भी अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं रेनकोट के बिजनेस की। इस बिजनेस को आप बेहद आसानी से शुरु कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि इस बिजनेस को आप कैसे शुरु कर सकते हैं और इससे आपकी हर महीने कितनी कमाई होगी।

Advertisement

रेनकोट बिजनेस को ऐसे शुरु करें

Advertisement

सबसे पहले आपको अपने शहर में होलसेलर से कांटेक्ट करना होगा। उनसे कांटेक्ट करने पर आपको अच्छी प्राइस पर अच्छी क्वालिटी के रेनकोट खरीदने होंगे, साथ ही बारिश के मौसम में उपयोग आने वाले बहुत सारे प्रोडक्ट भी आप खरीद सकते हैं जैसे छाते, वाटरप्रूफ बैग आदि। इसके बाद आप एक छोटी स्पेस में अपने घर के पास मौजूद या फिर सड़क पर मौजूद एरिया में दुकान शुरु कर सकते हैं।

Advertisement

आपको ऐसी जगह चुननी है जहां पर बारिश का मौसम शुरू होते ही अक्सर लोग रेनकोट या छतरी खरीदना पसंद करते हैं ताकि वह बारीश से खुद को बचा सके।

इतना करना होगा आपको निवेश

बारिश के मौसम में लोगों को रेनकोट की जरूरत पड़ती है और टू व्हीलर चलाने वाले लोग बारिश के मौसम में रेनकोट की खरीदारी करते हैं। ऐसा बिजनेस शुरू करने के लिए आपको शुरुआत में ₹10,000 से लेकर ₹20,000 तक का इन्वेस्टमेंट करना पड़ सकता है।

Advertisement

हर महीने होगी 10 हजार रुपये तक की कमाई

अगर आप रोजाना 30 से 40 पीस छतरियां रेनकोट बेचने में कामयाब होते हैं तो आपको हर महीने इसमें बहुत अच्छी कमाई हो सकती है। इन दिनों बाजार में कई तरह के रेनकोट मिल जाते हैं और बेहतर क्वालिटी वाले अलग-अलग प्राइस रेंज में बिकते हैं। आपको इसके बारे में बेहतर रिसर्च करने की भी जरूरत पड़ेगी।

Advertisement

अगर आप बहुत कम बिक्री भी करते हैं तो हर महीने आराम से आपको ₹10000 से लेकर ₹20000 तक की कमाई हो सकती है। अगर आप ये सामान लोकल मार्केट में बेचते हैं तो 20-25 फीसदी मुनाफा आसानी से मिल जाएगा और कुल मिलाकर इस बिजनेस में आसानी से 15,000 रुपये से लेकर 35,000 रुपये महीना तक कमाई कर पाएंगे।