Business Idea: अगर आप किसी ऐसे बिजनेस की तलाश कर रहे हैं जिस बिजनेस को आप कम लागत में शुरू कर सकें तो फिर आज की यह खबर आपके लिए काफी खास हो सकती है। आज हम आपको ऐसा बिजनेस आइडिया बताने जा रहे है जिस बिजनेस को आप कम लागत में शुरू करके तगड़ी कमाई कर सकते हैं। आज हम आपसे बात कर रहे है पोहा बनाने की यूनिट के बारे में तो फिर आइए जानते हैं इस बिजनेस के बारे में सारी डिटेल।
पोहा बनाना और इसको पचाना काफी आसान है यही कारण है कि इसका मार्केट काफी तेजी से बढ़ रहा है। लगभग सभी लोग सर्दी हो या फिर गर्मी इसको काफी चाव से खाते है। आप इसका कारोबार को शुरू कर एक बेहतर कमाई कर सकते हैं। ऐसे में आप पोहा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगा सकते है और एक बेहतर कमाई कर सकते हैं।
खादी एंड विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन (केवीआइसी) की एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट के अनुसार, पोहा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में लगभग 2 लाख 43 हजार रु की लागत आती है। इसमें आपको 90 प्रतिशत तक लोन मिल जाएगा। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको लगभग 25 हजार रु का इंतजाम करना होगा।
आपको इस कारोबार को शुरू करने के लिए लगभग 500 वर्ग फुट की जगह की आवश्कता होगी। इसके साथ ही एक पोहा मशीन, भट्टी, पैकिंग मशीन और ड्रम समेत छोटे-मोटे सामानों की आवश्यकता पड़ेगी।
केवीआईसी की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस कारोबार को जब शुरू करते है तब शुरू में आप कम कच्चा माल लेकर आएं, फिर आप बाद धीरे-धीरे इसकी मात्रा बढ़ाते जाएं। इस तरह अनुभव भी बेहतर मिलेगा, साथ ही आपका बिजनेस भी बढ़ेगा।
प्रोजेक्ट रिपोर्ट के अनुसार, आपको इस प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए रॉ मैटिरियल लेना होगा। इस पर लगभग 6 लाख रु का खर्च होंगे। इसके अलावा आपको 50 हजार रु की जगह लेनी होगी। आप इस तरह लगभग 1 हजार क्विंटल पोहा का प्रोडक्शन करेंगे।
जिस पर हम कॉस्ट ऑफ प्रोडक्शन की बात करें तो फिर यह 8 लाख 60 लाख रु आएगी। आपको करीब 10 लाख रु में 1 हजार क्विंटल पोहा बेच सकते हैं यानी आपको लगभग 1 लाख 40 हजार रु की कमाई हो सकती है।
जानिए कैसे मिलेगा लोन
केवीआईसी की रिपोर्ट के अनुसार, अगर आप प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करते हैं और ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत लोन के लिए आवेदन करते हैं तो फिर आपको लगभग 90 प्रतिशत लोन मिल सकता है। हर वर्ष केवीआईसी द्वारा विलेज इंडस्ट्री को प्रमोट करने के लिए लोन दिया जाता है। इसका आप भी फायदा उठा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Retirement Planning Tips: इन बातों का रखें ध्यान नहीं होगी चिंता
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग