Business Idea : अनानास को खाने के कई सारे लाभ है ये पेट संबंधी कई सारी दिक्कतों को भी खत्म करने में काफी उपयोगी है। इसी वजह से अनानास की बाजार में एक अच्छी कीमत बनी रहती है। आज के वक्त में लोग काफी कम अनानास की खेती करते हैं, लेकिन आप इसकी खेती करते है तो फिर इसकी मदद से एक तगड़ी कमाई कर सकते है। अगर आप इसकी खेती करने के बारे में सोच रहे हैं तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में।

Advertisement

कई सारे राज्य है जहां पर 12 महीने अनानास की खेती की जाती है। इसकी खेती की एक अच्छी बात ये है कि इसकी खेती को वर्ष में कई बार किया जा सकता है। इसके साथ अन्य फल के मुकाबले इसमें मुनाफा कमाने का बेहतर अवसर रहता है।

Advertisement

अनानास कैक्टस प्रजाति का सदाबहार फल है। इसके बेहतर उत्पादन के लिए इसकी रोपाई मई से जुलाई तक करने की सलाह दी जाती है। देश में आज लगभग 92 हजार हेक्टेयर पर अनानास की खेती हो रही है। जिससे करीब 14.96 लाख टन की हर वर्ष उपज मिलती है।

अनानास की खेती काफी आसानी होती है। इसके साथ ही मौसम को लेकर भी अधिक चिंता करने की आवश्यकता नहीं होती है। केरल जैसे प्रदेश में इसकी खेती 12 महीने ही की जाती है। इसमें सिंचाई की भी कम जरूरत होती है।

Advertisement

इसकी बुवाई से लेकर फल के पकने तक लगभग 18 महीने से 20 महीने का समय लग जाता हैं। जब फल पक जाता है। तब उसका रंग लाल-पीला होना शुरू हो जाता है। इसको गर्म मौसम का फल माना जाता है। हालांकि, इसकी खेती की बात करें तो इसकी खेती वर्ष भर की जा सकती है।

देश में अधिकतर ऐसे इलाके है जहां पर इसकी खेती मुख्य फसल के रूप में की जाती है। त्रिपुरा, मिजोरम, आंध्र प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल और असम जैसे राज्यों में अनानास की खेती अधिक होती है। यह उगाए गए अनानास का स्वाद करीब पूरी दुनिया चखती है।

Advertisement

कितनी होगी कमाई

अनानास के पौधे पर केवल एक ही बात फल लगते हैं। इसके बाद दूसरे लॉट के लिए दोबारा फसल उगाना होता है। अनानास कई तरह के रोगों में खाया जाता है। ऐसे में मार्केट में इसकी मांग बनी रहती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत से दूसरे देशों में अनानास का निर्यात किया जाता है। ऐसे में आप इसकी खेती से एक बेहतर कमाई कर सकते है।

Advertisement