Low Investment Business Idea: अगर आप कोई ऐसा बिजनेस शुरु करने की सोच रहे हैं जिससे आपकी हर दिन तगड़ी कमाई हो तो अब आपको ज्यादा सोच विचार करने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे ही एक बिजनेस आइडिया कि जिससे आप हर दिन मोटी कमाई कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं पेपर कप बिजनेस की। इस बिजनेस की मदद से आप बेहद कम निवेश में बिजनेस कर सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि इस बिजनेस को आप किस तरह से शुरु कर सकते हैं।

Advertisement

इस तरह से शुरु करना होगा बिजनेस

Advertisement

इन दिनों डिस्पोजल पेपर कप की डिमांड काफी बढ़ गई है। पेपर मेकिंग बिजनेस को शुरु करने के लिए आपको सरकार से भी मदद मिल जाएगी। खास तरीके के कागज (पेपर) से ग्‍लास और कप बनाने का बिजनेस पेपर कप मेकिंग बिजनेस कहलाता है। पेपर कप बनाने के लिए मिलेगी सरकारी मदद इसके तहत अलग- अलग साइज के ग्‍लास तैयार किए जाते हैं। पेपर से बनने के कारण ये आसानी से डिस्‍पोज भी हो जाते हैं। जिससे पर्यावरण को किसी तरह का नुकसान नहीं होता है।

Advertisement

इतना मिलेगा सरकार से लोन

इस बिजनेस को शुरू करने के लिए केंद्र सरकार के मुद्रा लोन की तरफ से मदद भी मिलती है। इस मुद्रा लोन के तहत सरकार ब्‍याज पर सब्सिडी देती। इसके अंतर्गत कुल प्रोजेक्ट कॉस्ट का 25 फीसदी आपको खुद के पास से निवेश करना होगा और मुद्रा योजना के तहत 75 फीसदी लोन सरकार देगी।

इतना करना होगा निवेश

Advertisement

इस बिजनेस को करने के लिए 500-600 वर्गफीट एरिया की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा पेपर कप बनाना वाली मशीनरी, इक्विपमेंट फिस इक्विपमेंट और फर्नीचर, डाई, इलेक्ट्रिफिकेशन, इंस्टालेशन और प्री आपरेटिव के लिए 10.70 लाख रुपये तक लग सकते हैं। आप छोटी साइज की मशीनों को भी खरीद सकते हैं अगर आप छोटे कप का बिजनेस करने की सोच रहे हैं तो ये छोटी मशीने बेहतर रहेंगी। इस पेपर कप का रॉ मैटेरियल कप बनाने के लिए पेपर रील चाहिए होगी जो करीब 90 रुपये प्रति किलो मिल जाएगा। इसके साथ ही बॉटम रील की जरूरत पड़ेगी जो करीब 80 रुपये किलो के आसपास मिल जाएगा।

Advertisement

हर दिन होगी जबरदस्त कमाई

पेपर कप बनाने का बिजनेस में आप अगर साल के 300 दिन काम करते हैं तो इतने दिनों में 2.20 करोड़ यूनिट पेपर कप तैयार किया जा सकता है। बाजार में इसे प्रति कप या ग्लास को करीब 30 पैसे के हिसाब से बेच सकते हैं। इसके अलावा आप पेपर कम बनाने के साथ-साथ पेपर ग्लास, पेपर प्लेट्स का भी बिजनेस कर सकते हैं और तगड़ी कमाई हर दिन कर सकते हैं।