Organic Fertilizer Business Idea: अक्सर जिन चीजों को हम खराब समझ कर फेंक देते हैं, उनसे हम बढ़िया आसानी से करोड़पति भी बन सकते हैं। जी हां आज हम बात कर रहे हैं केले के तने की जो आपको जबरदस्त कमाई दे सकता है। यह खबर खास तौर पर उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है जो केले के तने को बेकार समझकर ऐसे ही फेक देते हैं।
कई बार लोगों के द्वारा केले के पौधे को खेत में छोड़ दिया जाता है, जिससे वह मिट्टी की उर्वरकता पर असर डालता है और खेत की पैदावार को भी काम कर सकता है। अगर किसान चाहे तो केले के तने की जैविक खाद भी बना सकते हैं और इससे जबरदस्त कमाई भी कर सकते हैं।
काफी कम लागत में शुरू हो जाएगा यह बिजनेस
अगर आपको यह बिजनेस शुरू करना है तो आप अपने आसपास के किले की खेती करने वाले किसानों से संपर्क कर सकते हैं। जिन्हें केले के पौधे से खाद बनाने की प्रक्रिया के बारे में नहीं पता होता है वह उसे फेंक देते हैं। ऐसे में आप लोगों द्वारा फेक जाने वाले केले का इस्तेमाल खाद बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
कैसे बनेगी जैविक खाद
केले की तने से जैविक खाद बनाने के लिए सबसे पहले आपको गड्ढे बनवाने होंगे। इसके बाद इसमें आपको केले के पौधे गोबर और खरपतवार डालने होते हैं। इसके बाद आपको उनमें डीकंपोजर का छिड़काव करना होता है। ऐसा करने से कुछ दिनों में ये पौधे पूरी तरह से खाद में परिवर्तित हो जाते हैं।
इसका इस्तेमाल करके किसान अपने खेतों को धीरे-धीरे मजबूत और ज्यादा उपजाऊ बना सकते हैं। इसके अलावा इस बात को बेचकर किसान अच्छी खासी कमाई भी कर सकते हैं। इसके अलावा देश की केंद्र सरकार भी किसानों को जैविक खाद की ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल पर जोर देती रही है।
अगर आप चाहे तो बढ़िया जावे खाद बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही ट्रेनिंग का फायदा भी उठा सकते हैं। जैविक खाद से कई फायदे मिलते हैं इससे सबसे पहले तो पर्यावरण को नुकसान नहीं होता है और दूसरा आपका खेत और पानी के स्रोत दिन प्रदूषण नहीं होते हैं।
जैविक खाद का इस्तेमाल करके उगाई गई फसल हानिकारक रसायन केमिकल से मुक्त होती है और आपके स्वास्थ्य के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है। यही कारण है कि लोगों के द्वारा अब घर पर सब्जियां उगाने के लिए भी जैविक खाद का इस्तेमाल किया जा रहा है। जैविक खाद का इस्तेमाल करने से धीरे-धीरे मिट्टी की उर्वरकता लौट आती है और आपके बिना केमिकल के ज्यादा शुद्ध और बेहतर पैदावार भी मिलती है।
ऐसे में जैविक खाद की जागरूकता लोगों में काफी ज्यादा बढ़ गई है और इसे वह महंगी कीमतों पर खरीद रहे हैं। फ्लिपकार्ट और अमेजॉन जैसी वेबसाइट्स पर जैविक खाद 200 से 300 प्रति किलो तक की दर से भी बिकती है, ऐसे में आप ऑनलाइन और ऑफलाइन उसकी बिक्री करके जबरदस्त कमाई कर सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान