Aloevera Business Idea: एलोवेरा की डिमांड इन दिनों तेजी से बढ़ रही है। ऐसा इसलिए है क्योंकि एलोवेरा में कई प्राकृतिक गुण होते हैं जिनसे कई सारे प्रोडक्ट भी बनाए जाते हैं। एलोवेरा का इस्तेमाल खासतौर पर स्किन और हेयर केयर प्रोडक्ट बनाने के लिए होता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एलोवेरा का इस्तेमाल कई सारी आयुर्वेदिक दवाइयों में भी किया जाता है। एलोवेरा का जूस निकाला जाता है और उससे पैक करके बेचा जाता है जिसे लोग आसानी से पी सकते हैं और उससे मिलने वाले फायदे उठा सकते हैं।
अपनी इन्हीं सब खूबियों की वजह से मार्केट में एलोवेरा की डिमांड काफी ज्यादा है। एक्सपर्ट बताते हैं कि एलोवेरा की खेती से आप लागत का पांच गुना तक कमा सकते हैं। अगर आप एलोवेरा से जेल बनाने का बिजनेस शुरू करते हैं तो, भी कम समय में अच्छा खासा प्रॉफिट कमा सकते हैं। आइए इस प्रक्रिया के बारे में जानते हैं।
यह बिजनेस शहर या गांव में कहीं भी शुरू किया जा सकता है। एलोवेरा से जेल बनाने वाली यूनिट कहीं भी लगा सकते हैं। एलोवेरा की सबसे खास बात यह है की इस देश के किसी भी पर्यावरण में आसानी से उगाया जा सकता है।
एलोवेरा का इस्तेमाल कॉस्मेटिक से लेकर मेडिसिन और फूड इंडस्ट्री तक हर जगह किया जा रहा है। यही कारण है कि एलोवेरा जेल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट डालकर आप कम समय के अंदर काफी ज्यादा बेहतर कमाई कर सकते हैं।
कितनी आएगी लागत
खादी और ग्रामोद्योग आयोग द्वारा एलोवेरा का बिजनेस शुरू करने के लिए एक रिपोर्ट तैयार की गई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रोजेक्ट की टोटल कॉस्ट 24.83 लाख रुपए तक की आती है। लेकिन आप इसमें मात्र 2.48 रुपए तक का इन्वेस्टमेंट करके बाकी पैसों पर आसानी से लोन भी ले सकते हैं।
खादी ग्रामेद्योग द्वारा दिए गए आंकड़ों से पता चलता है कि इस प्रोजेक्ट की लागत में से करीब 19 लाख रुपए आपको लोन पर दे दिए जाएंगे। उसके अलावा आपको काम का चलाने के लिए 3 लख रुपए का वर्किंग कैपिटल फाइनेंस कर दिया जाएगा और आप आसानी से अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं।
इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको कुछ मालदंडो को भी पूरा करना होगा। शुरू करने से पहले आपको जीएसटी रजिस्ट्रेशन नंबर, उद्योग आधार रजिस्ट्रेशन, प्रोडक्ट और ब्रांड नेम के साथ ट्रेडमार्क की जरूरत पड़ती है। इन सब चीजों से आपका बिजनेस लीगल हो जाता है और बाद में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आती है। साथ ही अगर आपके ब्रांड का कोई गलत इस्तेमाल कर रहा है तो आप उसके ऊपर कार्यवाही भी कर सकते हैं।
कितना होगा फायदा
एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर आप इस बिजनेस आईडिया से हर साल 13 लाख रुपए की इनकम कर रहे हैं तो इसमें से 4 लाख रुपए आपका प्रॉफिट होता है। लेकिन जैसे-जैसे यह बिजनेस बढ़ता जाता है आपका प्रॉफिट मार्जिन भी बेहतर होता जाता है। एलोवेरा जेल का मार्केट से भारत में ही नहीं बल्कि ग्लोबल लेवल पर भी जबरदस्त तरीके से बढ़ रहा है। ऐसे में एलोवेरा जेल की डिमांड दिन पर दिन बढ़ती जाएगी और आप इस बिजनेस को शुरू करके मोटी कमाई कर सकते हैं। आप चाहें तो अपने प्रोडक्ट को अच्छे खासे मार्जिन पर ई-कॉमर्स वेबसाइट के जरिए भी बेच सकते हैं।
More Articles
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?
- मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके