Celery Business Idea: अजवाइन का इस्तेमाल हर भारतीय किचन में होता है। फिर चाहे उसे सब्जी में डालकर उसका स्वाद बढ़ाना हो या फिर पेट दर्द के वक्त उसे घरेलू नुस्खे की तरह इस्तेमाल करना हो अजवाइन हर जगह काम में आती है। कई लोग तो इसे पूरी में डालकर भी कहते हैं। आप अपनी इन्हीं खूबियों की वजह से अजवाइन की डिमांड हर भारत के किचन और मार्केट में काफी ज्यादा है। अगर आप चाहे तो अजवाइन का बिजनेस शुरू करके हर महीने अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में इसी अजवाइन के बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं।

Advertisement

इसके अलावा कई सारी दवाई बनाने के लिए भी अजवाइन का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप इसकी खेती करते हैं तो इसके जरिए मोटी कमाई कर सकते हैं। आई इसके बारे में जानते हैं।

Advertisement

अमेरिका अफगानिस्तान जैसे कई और देश है जहां पहले से अजवाइन की खेती की जा रही है। हालांकि अब भारत में भी अजवाइन की खेती की जाने लगी है और इसका स्कोप भी काफी ज्यादा बेहतर है।

अजवाइन की खेती की सबसे खास बात यह है कि इस देश के किसी भी हिस्से में शुरू किया जा सकता है। आप चाहे बात करें महाराष्ट्र की उत्तर प्रदेश की या फिर राजस्थान जैसे सूखे इलाके की हर जगह अजवाइन की खेती की जाती है।

Advertisement

इन राज्य में होती है अजवाइन की खेती

भारत में अजवाइन की खेती करने वाले प्रमुख राज में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, तमिलनाडु, बिहार और आंध्र प्रदेश जैसे राज्य भी शामिल हैं।

अजवाइन के लिए हमेशा दोमट मिट्टी को सबसे बेहतरीन माना जाता है। अजवाइन की खेती करने के लिए खेत की पीएच वैल्यू 6.5 से 8 के बीच हो तो सबसे जबरदस्त पैदावार मिलती है। इसे सर्दियों के मौसम में बोया जाता है ऐसा इसलिए है क्योंकि अगर गर्मी ज्यादा होती है तो यह अजवाइन के प्रोडक्शन को भी कम कर सकती है।

Advertisement

इस फसल की सबसे खास बात यह है कि इसे कम पानी वाले इलाकों में भी बोया जा सकता है, क्योंकि इसे ज्यादा पानी की जरूरत नहीं पड़ती है, इसलिए इसकी सिंचाई कम करनी पड़ती है।

भारत में अजवाइन की खेती शुरू करना चाहती है तो आपको अगस्त से लेकर सितंबर के महीने तक में इसकी बुवाई करनी चाहिए। क्योंकि यह मौसम अजवाइन की खेती के लिए बेस्ट होता है और इस दौरान आपको प्रोडक्शन भी बेहतरीन मिलता है।

Advertisement

यह बताते हैं किखेत में बोई गई अजवाइन के दाने को पकाने के लिए 30 डिग्री तक का टेंपरेचर काफी होता है। इसलिए ज्यादा गर्मी के टाइम में इसकी बुवाई से बचना चाहिए।

जानें कमाई का क्या है गणित

अजवाइन की कई किस्म पाई जाती हैं इनमें से कुछ वैरायटी एक एकड़ तक खेत में 10 क्विंटल तक का प्रोडक्शन देती हैंं। अजवाइन की क्वालिटी के हिसाब से बाजार में इसका भाव 12,000 से लेकर 20000 प्रति क्विंटल तक रहता है। ऐसे में अगर आप चाहे तो एक सीजन में अजवाइन की खेती से 2 लाख रुपए से ज्यादा की कमाई कर सकते हैं।

Advertisement