Business Ideas: इन दिनों अगर आप किसी बिजनेस की तलाश में हैं तो आज हम आपको एक ऐसे ही शानदार बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे स्टार्ट करके आप बहुत मोटी कमाई कर पाएंगे। जी हां हम बात कर रहे हैं मोबाइल टेम्पर्ड ग्लास बनाने वाले बिजनेस के बारे में ये कारोबार आपके लिए काफी अच्छा हो सकता है।
ये ऐसा बिजनेस है जिसकी मांग बाजार में हमेशा रहती है क्योंकि आज के समय में हर किसी के पास मोबाईल फोन है और उसे यूज करने वाला हर शख्स उसकी देखभाल जरूर करता है क्योंकि अगर उसके मोबाइल पर टेम्पर्ड ग्लास नहीं होगा तो कहीं न कहीं खतरा बना रह सकता है। टेम्पर्ड ग्लास की मांग लगातार बढ़ रही है, और इसमें कमी आने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं।
आज के समय में ये ऐसा कारोबार है जिसे आप अपनी नौकरी के दौरान पार्ट टाइम में भी कर सकते हैं और अच्छी कमाई कर सकते हैं। यह बिजनेस न केवल अच्छे रिटर्न का वादा करता है, बल्कि आज की स्मार्टफोन-चालित दुनिया में बढ़ती मांग को भी पूरा करता है।
इस बिजनेस को शुरू करते वक्त आप यह पता करें कि कौन सी एक्सेसरीज आज कल ट्रेंड में चल रही है। आप उसी के हिसाब से समान को खरीदे। अगर आप अलग अलग कैटेगरी के अलग समान को खरीदते है, तो फिर आपको इससे काफी फायदा होगा।
अगर हम इस बिजनेस से कमाई की बात करें तो फिर आप इस बिजनेस में लागत से 2 से 3 गुना कमाई कर सकते हैं। आप इस बिजनेस को लगभग 5 हजार रुपए के निवेश से शुरू कर सकते है। जैसे जैसे आपकी कमाई बढ़ती जाती है। आप निवेश को बढ़ा सकते हैं। यह बिजनेस आपके लिए एक शानदार कारोबार बन सकता है।
टेम्पर्ड ग्लास कितने तरह के होते हैं
आज बाजार में कई तरह के टेम्पर्ड ग्लास मौजूद हैं, जैसे प्लास्टिक गार्ड, स्क्रीन गार्ड, 2D, 3D, 4D, 5D, 9D और 11D ग्लास। हर तरह के ग्लास का रेट उसकी विशेषताओं और गुणवत्ता के आधार पर अलग-अलग होती है। बेहतर सुरक्षा के लिए ज़्यादा परतों वाले टेम्पर्ड ग्लास का इस्तेमाल करना अच्छा है।
बिजनेस शुरू करने में लागत और ये जरूरतें
किसी भी बिजनेस को शुरू करने के लिए बाद में कानूनी मुद्दों से बचने के लिए सही लाइसेंस की जरूरत होती है। टेम्पर्ड ग्लास बिजनेस के लिए आपको अपने बिजनेस को आधिकारिक रूप से रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस बिजनेस को स्थापित करने की लागत तुलना में कम है। उत्पादन के लिए आवश्यक मशीन की लागत 1 लाख रुपए से कम है, और मामूली अलग खर्चों को शामिल करते हुए, आप इस बिजनेस को घर पर 1.50 लाख रुपए से कम में शुरू कर सकते हैं।
टेम्पर्ड ग्लास के एक टुकड़े के उत्पादन की लागत 10-15 रुपए के बीच होती है। बाजार में ये 100-200 रुपए में बिकते हैं या अगर अच्छी गुणवत्ता वाले उत्पाद के रूप में मार्केटिंग किया जाए तो इससे भी अधिक। इसका मतलब है कि हर टुकड़े से 80 रुपए तक का लाभ मार्जिन मिल सकता है, जो इसे एक अच्छे बिजनेस मौका देता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान