Business Idea : अगर आप नौकरी करते हैं और आप नौकरी के साथ-साथ किसी बिजनेस की तलाश में हैं जिस बिजनेस से आपको एक बेहतर कमाई हो तो फिर आज की यह खबर आपके बहुत काम की हो सकती है आज हम आपको एक शानदार बिजनेस आइडिया बताने जा रहे हैं जिस बिजनेस की सहायता से आप एक मोटा पैसा कमा सकते हैं इस बिजनेस का नाम मेंथा की खेती का बिजनेस हैं तो फिर आइए जानते हैं इस बिजनेस के बारे में।

Advertisement

मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार आप इस बिजनेस के माध्यम से 3 महीने में लगभग 3 गुना तक कमाई कर सकते हैं। इसकी गिनती हर्बल प्रोडक्ट्स के रुप में होती है। दुनिया भर में कोरोना महामारी के बाद से हर्बल प्रॉडक्ट्स और आयुर्वेदिक दवाओं की मांग बढ़ गई है।

Advertisement

यही वजह है कि अब किसान अनाज और सब्जी फसलों के साथ हर्बल फसलों की खेती पर भी जोर दे रहे हैं। हर्बल यानी औषधीय फसलों की खेती में लागत से 3 गुना अधिक तक आमदनी हो जाती है।

मेंथा का उपयोग दवाएं, तेल, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, टूथपेस्ट और कैंडी बनाने के लिए किया जाता है। इसकी खेती करने के लिए बेहतर सिंचाई की जरुरत होती है। सही समय पर बोई गई मेंथा की फसल 3 महीने में तैयार हो जाती है। मेंथी की खेती के लिए मिट्टी की पीएच वैल्यू 6.5 से 7.5 के बीच होना चाहिए। मेंथा की पत्तियों में पोषक तत्वों का भंडार है।

Advertisement

इसकी खेती फरवरी से लेकर मध्य अप्रैल तक रोपई की जाती हैं और इसकी फसल को जून में काट लिया जाता है। इसकी पत्तियों से निकाला जाता है। इसकी फसल को हल्की नमी की जरूरत होती है। इसमें जिसके चलते हर 8 दिन में सिंचाई की जाती है। जून के महीने में साफ मौसम देखते ही इसकी कटाई कर लेनी चाहिए। मेंथा से प्रति हेक्टेयर लगभग 125-150 किलो ग्राम तेल मिल सकता है।

Advertisement

जानिए कमाई

इसकी खेती में लागत काफी कम आती है। मेंथा का फसल 90 दिन से 110 दिन में तैयार हो जाती है। किसानों को इस वजह से जल्द ही खेती में किए गए खर्च का पैसा मोटे मुनाफे के रुप में रिटर्न मिल जाता है।

एक एकड़ में मेंथा की फसल लगाने में 20 हजार रु से 25 हजार रु तक का खर्च आ जाता है। वहीं, मार्केट में मेंथा का भाव 1 हजार रु से 1500 रु किलो के आस-पास रहता है। जिस वजह से कटाई के बाद इसकी फसल से लगभग 1 लाख रु तक की आमदनी हो जाती है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Post Office Saving Account: अपने बंद पड़े खाते को ऐसे करें शुरू, आसान है तरीका