Business Idea : अगर आप कोई बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे है। जिस बिजनेस से आपको मोटी कमाई हो, तो फिर आज हम आपको एक ऐसा ही बिजनेस आइडिया बताने जा रहे है। इस बिजनेस की सबसे खास बात ये है। इस प्रोडक्ट की मांग शहर से लेकर गांव तक काफी अधिक है। हम आपसे जिस बिजनेस की बात कर रहे है। इस बिजनेस का नाम पौष्टिक आटे का बिजनेस है। आजकल मार्केट में हेल्थ सप्लीमेंट के तौर पर खाद्य पदार्थें की भारी डिमांड है। पौष्टिक आटा भी इसी कैटेगरी का बिजनेस है, तो फिर आइए जानते है। इस बिजनेस के बारे में सारी डिटेल।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर पौष्टिक आटा को बनाना है, तो फिर इसको बनाने के लिए सामान्य आटे में ही कुछ चीजों को मिलाया जाता है और पॉस्टिक आटा बनाया जाता है। इसको तैयार करना होता है। इसके लिए गेहूं को अंकुरित करना पड़ता है। पहले गेहूं को 12 घंटे तक पानी में रखा जाता है। इसके बाद इसको निकलकर 12 घंटे तक छाया में रखा जाता है। इसके बाद ये जब सुख जाता है। इसके बाद इसको पीसा जाता है। 700 ग्राम आटे में 50 ग्राम सहजन के पत्ते का पाउडर, 50 ग्राम भूनी हुई तीसी का पाउडर, 100 ग्राम जई का आटा, 25 ग्राम दालचीनी का पाउडर, 50 ग्राम मेथी पत्ते का पाउडर और 25 ग्राम अश्वगंधा डालना होता है।
अगर आप इस आटे को थोक भाव में बेचते है, तो फिर यह 50 रु के भाव में बिकेगा। जबकि अगर आप इसको रिटेल के भाव में बेचते है, तो फिर यह 60 रुपये की कीमत में बिकेगा। अगर हम इसकी लागत की बात करें, तो फिर यह 30 रूपये से 35 रूपये के बीच आती है। इसमें आपका 5 रूपये मार्केटिंग में खर्च होगा। इस हिसाब से अगर हम बचत की बात करें, तो यह 10 रु प्रति किलो होगी। अगर आप इसको 1 लाख रु का निवेश करके शुरू किया जा सकता है और आप आराम से 40 से 50 हजार रु की कमाई कर सकते है।
अगर साल पौष्टिक आटा का बिजनेस को शुरू करते है, तो फिर आपको पौष्टिक आटा को तैयार करने से पहले और नेशनल इंस्टीटीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी एंड इंटरप्रेन्योरशिप मैनेजमेंट, कुंडली-हरियाणा और इसके फार्मूलेशन में सेंट्रल फूड टेक्नोलॉजिकल रिसर्च इंस्टीटीट्यूट-मैसूर से मदद लिया जा सकता है। इसके साथ ही आप खादी और ग्रामोद्योग आयोग से रजिस्ट्रेशन करा सकते है और फूड सेफ्टी एंड स्टैँडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया से लाइसेंस भी हासिल किया जा सकता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान