Business Idea : अगर आप कोई ऐसे बिजनेस की तलाश कर रहे हैं। जिस बिजनेस से मोटी कमाई हो सके और लागत भी बेहद ही कम आए, तो फिर आज हम आपको एक बेहद ही शानदार बिजनेस आइडिया बताने जा रहे हैं। इस बिजनेस का नाम महोगनी की खेती का बिजनेस हैं। मीडिया रिपोर्टस् के मुताबिक, महोगनी की लकड़ी का इस्तेमाल जहाज तैयार करने में किया जाता हैं। इतना ही नहीं महोगनी के बीज, छाल और पत्तियां को बेचकर भी आप बेहतर कमाई कर सकते हैं।
जो किसान महोगनी की खेती करते हैं। उन किसानों को इस पेड़ की खेती करने में धैर्य की आवश्यकता होती हैं। ऐसा इस वजह से क्योंकि इसका फायदा पौधा लगाने के 12 वर्षो के बाद मिलता है। इस पेड़ के तने बाजार में अच्छी कीमतों में बिकते हैं। इसके साथ ही इसके बीज-छाल और पत्तियों के भी मार्केट में अच्छे रेट में बिक जाती हैं। इसकी लकड़ी को पानी भी किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा पाता हैं।
अगर आप महोगनी की खेती को एक एकड़ जमीन में करते हैं, तो फिर आपको इससे एक बढ़िया मुनाफा कमा सकते हैं। एक एकड़ जमीन में खेती से लगभग आपको डेढ़ से दो करोड़ रुपये की कमाई हो सकती हैं। इसकी खेती करने के लिए आपके पास उपजाऊ मिट्टी, पानी के निकासी के लिए उचित इंतजाम और नॉर्मल पीएच लेवल वाली जमीन की आवश्यकता होगी। अगर पहाड़ों पर इसकी खेती करते हैं, तो कठिनाई का सामना करना पड़ता हैं। दरअसल, तेज हवाओं की वजह से इस पेड़ को हानि पहुंचती हैं यह पौधा पनप नहीं पाता हैं।
महोगनी की लकड़ी का उपयोग कई सारी चीज बनाने में किया जाता हैं। इसका इस्तेमाल गहने, कीमती फर्नीचर, जहाज, सजावट और मूर्तियां आदि चीजों को तैयार करने में किया जाता है। इसके पत्तियों और बीजों के तेल से मच्छर भगाने वाले उत्पाद और कीटनाशक आदि बनाएं जाते हैं। इसके पेड़ को तैयार होने में 10 वर्ष से 12 वर्ष का समय लगता हैं। जब यह पेड़ पूरी तरह तैयार हो जाता हैं। तब इसकी लकड़ी 1,000 रु प्रति किलो बिकती हैं। एक अनुमान के मुताबिक, अगर इस पेड़ की एक एकड़ में खेती करते हैं, तो फिर इससे आपको 1.5 से 2 करोड़ रु की कमाई हो सकती हैं। ऐसे में इसका बिजनेस करना आपके लिए एक फायदे का सौदा हो सकता हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान