Business Idea : अगर आप कम लागत के साथ कोई बिजनेस शुरू करने का विचार कर रहे है। मगर आपको समझ नहीं आ रहा है। कि कौनसा बिजनेस शुरू किया जाए। जिसको शुरू करने में आपको लागत तो कम आए ही साथ ही में आपको मुनाफा भी शानदार हो, तो आज हम आपको एक कम लागत के साथ शानदार बिजनेस आइडिया दे रहे है। इस बिजनेस का नाम मोबाइल कवर का बिजनेस हैं। आज के समय में अपने मोबाइल के लिए कवर की जरूरत लगभग सभी लोगों को होती है। ऐसे में अगर आप इस बिजनेस को शुरू करते है, तो फिर आप इसकी सहायता से एक बढ़िया कमाई कर सकते है, तो आइए जानते है। इस बिजनेस के बारे में सारी डिटेल।

Advertisement

जरूरत होगी इन चीजों की

अगर आप इस बिजनेस को शुरू करना चाहते है, तो फिर आप इस बिजनेस को बेहद ही आसानी से और एक छोटी जगह से शुरू कर सकते है। अगर आपके घर से इस बिजनेस को शुरू करते है, तो फिर आप एक किराए के पैसे को बचा सकते है। इसके लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत होगी। जैसे- लैपटॉप, सबलीमेशन मशीन और सबलीमेशन पेपर आदि। अगर हम रॉ-मैटेरियल की बात करें, तो इसको खरीदने के लिए 60 से 65 हजार रु का खर्चा आएगा।

Advertisement
अपने बिजनेस का विस्तार इस तरह करें

आज आप इस बिजनेस को छोटी सी जगह से शुरू करते है, तो फिर आप छोटी सी जो मशीन है। इसकी सहायता से आप 1 बार में 3 से 4 मोबाइल कवर ही प्रिंट कर सकते है। एक बार आपका जब बिजनेस शुरू हो जाता है और बिजनेस चलने लगता है, तो फिर आपकी कमाई भी शुरू हो जाती है। आपका बिजनेस जब बेहतर चलने लगे कमाई बेहतर होने लगे। फिर आप अपने ब्रांड का प्रमोशन भी कर सकते है।

ऑनलाइन प्लेटफार्म की ले सहायता

आप अपने प्रोडक्ट को दोनों माध्यम से बेच सकते है। आप इन प्रोडक्ट को ऑनलाइन भी बेच सकते है और आप इस प्रोडक्ट को ऑफलाइन भी बेच सकते है। अगर आप अपने प्रोडक्ट को ऑनलाइन बेचते है, तो फिर इससे आपको अधिक लगात भी नही आती है और आपको कमाई भी बेहतर होती है। आप इस प्रोडक्ट को बाजार में रिटेल या होलसेल पर भी बेच सकते हैं या फिर आप अपनी खुद को दुकान भी खोल सकते है और एक बेहतर कमाई कर सकते है।