Business Idea Aloevera: एलोवेरा की डिमांड इन दिनों तेजी से बढ़ रही है। एलोवेरा हमेशा से ही डिमांड में रहने वाली चीज है। ऐसा इसलिए है क्योंकि एलोवेरा में कई प्राकृतिक गुण होते हैं जिनसे कई सारे प्रोडक्ट भी बनाए जाते हैं। एलोवेरा का इस्तेमाल खासतौर पर स्किन और बालों के प्रोडक्ट बनाने के लिए होता है।

Advertisement

एलोवेरा का इस्तेमाल बहुत सारी आयुर्वेदिक दवाइयों में भी किया जाता है। माना जाता है एलोवेरा के जूस को भी लोग पिना बहुत ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि स्किन में काफी गलो भी देखने को मिलता है। इसका जूस भी बाजार में बिकता है।

Advertisement

अगर आप भी मोटा पैसा कमाना चाहते हैं तो आप भी इस बिजनेस को शुरू करके अच्छी कमाई कर सकते हैं। अगर आप एलोवेरा से जेल बनाने का बिजनेस शुरू करते हैं तो, भी कम समय में अच्छा खासा प्रॉफिट कमा सकते हैं। आइए इस प्रक्रिया के बारे में जानते हैं। इस कारोबार को शुरू करने के लिए आपको गांव और शहर देखने की जरूरत नहीं इसे आप कहीं भी शुरू कर सकते हैं और जबरदस्त कमाई कर सकते हैं।

Advertisement

एलोवेरा से जेल बनाने वाली यूनिट कहीं भी लगा सकते हैं। एलोवेरा की सबसे खास बात यह है की इस देश के किसी भी पर्यावरण में आसानी से उगाया जा सकता है। एलोवेरा का इस्तेमाल कॉस्मेटिक से लेकर मेडिसिन और फूड इंडस्ट्री तक हर जगह किया जा रहा है। ये एक ऐसा कारोबार है जिसे आप एक बार लगाकर हमेशा कमाई कर सकते हैं।

Advertisement

इतनी लागत में शुरू करें कारोबार

एलोवेरा का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको 2 से 2.5 लाख रुपए का निवेश करना होगा जिसके बाद आप काम शुरू कर सकते हैं अगर आपको ज्यादा पैसों की जरूरत पड़ती है आप लोन भी करवा सकते हैं। इसे शुरू करने के लिए आपको शुरू करने से पहले आपको जीएसटी रजिस्ट्रेशन नंबर, उद्योग आधार रजिस्ट्रेशन, प्रोडक्ट और ब्रांड नेम के साथ ट्रेडमार्क की जरूरत पड़ती है। इन सब चीजों से आपका बिजनेस लीगल हो जाता है और बाद में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आती है। साथ ही अगर आपके ब्रांड का कोई गलत इस्तेमाल कर रहा है तो आप उसके ऊपर कार्यवाही भी कर सकते हैं।

Advertisement

इतने का होगा फायदा

अगर आप इस बिजनेस आईडिया से हर साल 13 लाख रुपए की इनकम कर रहे हैं तो इसमें से 4 लाख रुपए आपका प्रॉफिट होता है। लेकिन जैसे-जैसे यह बिजनेस बढ़ता जाता है आपका प्रॉफिट मार्जिन भी बेहतर होता जाता है। एलोवेरा जेल का मार्केट से भारत में ही नहीं बल्कि ग्लोबल लेवल पर भी जबरदस्त तरीके से बढ़ रहा है। ऐसे में एलोवेरा जेल की डिमांड दिन पर दिन बढ़ती जाएगी और आप इस बिजनेस को शुरू करके मोटी कमाई कर सकते हैं। आप चाहें तो अपने प्रोडक्ट को अच्छे खासे मार्जिन पर ई-कॉमर्स वेबसाइट के जरिए भी बेच सकते हैं।