Business Idea: भारत एक कृषि प्रधान देश है। देश में एक बड़ा हिस्सा खेती पर निर्भर है। आज कल कई पढ़े लिखे लोग भी हैं जो खेती की तरफ अपना रुख कर रहे हैं और एक बेहतर कमाई कर रहे हैं। अगर आप भी खेती के जरिए तगड़ा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो फिर आप किन्नू की खेती कर सकते हैं और इससे एक बेहतर कमाई कर सकते हैं।
आमतौर पर किन्नू की खेती किसी भी तरह की भूमि में की जा सकती है। किन्नू की खेती को आप दोमट मिट्टी, चिकनी मिट्टी और तेजाबी मिट्टी में आसानी से कर सकते हैं। इसकी खेती के लिए ऐसी भूमि होनी चाहिए जहां से आसानी से पानी बाहर निकल सके।
मी़डिया रिपोर्टस् के अनुसार पौधों के बेहतर विकास के लिए 5.5 से 7.5 के बीच पीएच वैल्यू वाली भूमि होना चाहिए। इसकी खेती के लिए 13 से 37 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान की आवश्यकता होती है। फसल के लिए हार्वेस्टिंग टेम्प्रेचर 20-32 डिग्री सेल्सियस के बीच होना चाहिए।
जब पौधों पर लगे फलो का रंग आकर्षक दिखाई देने लगता हैं उस दौरान उसकी तुड़ाई की जाती हैं। इसके फलों को तोड़ने के लिए डंडी की जरुरत पड़ती है। कैंची की सहायता से भी फल की तुड़ाई की जा सकती हैं। इसकी तुड़ाई के बाद इसको धोकर सुखाया जाता हैं।
यह भी पढ़ें: Business Idea: ये बिजनेस करा देगा मोटी कमाई, आसानी से होगा शुरू
मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, एक एकड़ में लगभग 214 किन्नू के पेड़ लगते हैं। हर पेड़ की लागत की बात करें तो फिर यह लगभग 50 रु होती है। वहीं इसे आप थोक में 20-45 रु प्रति किलो तक के भाव से बेच सकते हैं। इसकी फसल को कही भी बेच सकते हैं।
मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, विटामिन सी की मात्रा किन्नू में अधिक पाई जाती है। इसके खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं साथ ही शरीर में खून बढ़ता है। इसके सेवन से कई सारी बीमारियों का रिस्क भी काफी हद तक कम हो जाता है।
यह भी पढ़ें: Post Office MIS: रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसे की टेंशन, ऐसे होगी कमाई
More Articles
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?
- मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके