Business Idea : अगर आप तगड़ा मुनाफा कमाना चाहते है। इसके लिए आप खुद का कोई स्मॉल बिजनेस शुरू करने का विचार कर रहे है, तो फिर आज हम आपको एक बेहद ही शानदार बिजनेस आइडिया बताने जा रहे है। आप पेपर स्ट्रॉ मैन्युफैक्चरिंग का बिजनेस शुरू कर सकते है और इसकी हेल्प से बेहतर कमाई कर सकते है। पिछले साल यानी 1 जुलाई 2022 को केंद्र सरकार ने प्लास्टिक स्ट्रॉ सिंगल यूज प्लास्टिक में प्रतिबंध लगा दिया था। सिंगल यूज प्लास्टिक में बैन लग गया है। जिस वजह से पेपर स्ट्रॉ की मांग काफी बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में अगर आप इसका बिजनेस शुरू कर मोटी कमाई कर सकते है, तो आइए जानते है। इस बिजनेस के बारे में सारी डिटेल।
खादी और ग्रामोदय आयोग,(केवीआईसी) ने इस बिजनेस यानी पेपर स्ट्रॉ बिजनेस का एक प्रोजेक्ट को तैयार की है। इस रिपोर्ट के अनुसार, अगर आप इस बिजनेस को शुरू करते है, तो इसके लिए आपको आपको सरकार से अप्रूवल और रजिस्ट्रेशन कराने की आवश्यकता होगी। इसके साथ ही इस प्रोजेक्ट के लिए जीएसटी रजिस्ट्रेशन, प्रोडक्ट के ब्रांड का नाम का विकल्प और इसके साथ ही राज्य के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी जैसे बेसिक चीजों की आवश्यकता पड़ेगी।
केवीआईस के अनुसार, पेपर स्ट्रॉ मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस का प्रोजेक्ट कॉस्ट 19.44 लाख रूपये है। जिसमें आपको अपने जेब से केवल 1.94 लाख रुपया निवेश करने होंगे। बाकी की जो राशि है। इस राशि को टर्म लोन ले सकते है। इसमें 13.5 लाख रूपये लोन मिल सकती है। बाकी आप वर्किग कैपिटल के लिए 4 लाख रूपये की राशि को फाइनेंस करवा सकते है। अगर आप इस बिजनेस को शुरू करते है, तो फिर आप इसको 5 महीने से 6 महीने में शुरू कर सकते थे। इतना ही नहीं इस बिजनेस को शुरू करना चाहते है, तो फिर इसके लिए आप पीएम मुद्रा लोन की भी सहायता ले सकते है।
इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आप कच्चे माल के रूप में फूड ग्रेड पेपर, फूड ग्रेथ हम पाउडर और पैकेजिंग मैटेरियल की आवश्यकता होगी। इसके साथ ही आपको एक पेपर स्ट्रॉ मेकिंग मशीन की जरूरत होगी। यह जो पेपर मेकिंग मशीन है। यह आपको लगभग 9 लाख रूपये में मिल जाएगी। इसके अलावा आपको अन्य इक्यूपमेंट की भी जरूरत होगी। इसके लिए आपको लगभग 50 हजार रूपये खर्च करने होंगे।
आप इस पेपर स्ट्रॉ को एक से ज्यादा रंग का बना सकते गई। आप अपने रंग की आवश्यकता के मुताबिक, आपको मशीन में जो रोलर पेपर है। इसको लगाते है। जिसके बाद दोनों को मिलती है और स्ट्रॉ बनाती है। जो पेपर्स होते हैं इसको रोलर्स के माध्यम से फीड किया जाता है और ग्लूइंग सेक्शन में भेजा जाता है। इसके बाद कागज के दिनों सेक्शन में गोंद लगाया जाता है। इसके बाद आवश्यकता के मुताबिक रोलर्स के एक सेट के माध्यम से पेपर को रिमाइंडेड किया जाता है। इसके बाद इस स्ट्रॉ को कटिंग सैक्शन में भेजा जाता है। स्ट्रॉ को आवश्यक लंबाई के मुताबिक, काटा जाता है और डिब्बे में एकत्र किया जाता है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप पेपर स्ट्रॉ मेकिंग बिजनेस को शुरू करते है, तो फिर इस बिजनेस से आप लाखों रूपये की कमाई कर सकते है। केवीआईसी की रिपोर्ट के अनुसार, अगर आप 75 प्रतिशत की क्षमता के मुताबिक, इस बिजनेस का काम शुरू करते है, तो फिर आपकी जो ग्रोस सेल है। यह 85.67 लाख रूपये होगी। अगर हम इसमें सारे खर्चबोर टैक्स की निकालने के बाद अगर हम कमाई की बात करें, तो आप सालाना इस बिजनेस से लगभग 9.65 लाख रूपये की कमाई कर सकते है यानी इस बिजनेस से आप महीने के 80 हजार रूपये तक की कमाई कर सकते है।
More Articles
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!