Business Idea: 'बीकानेरवाला' को भला कौन नहीं जानता ? इस ब्रांड की नमकीन से लेकर मिठाई तक का स्वाद सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में मशहूर है। आज के समय में बीकानेरवाला का जितना नाम उसके बनाए प्रोडक्ट्स को लेकर हैं उतना ही नाम इसके द्वारा चलने वाले रस्टोरेंट का भी हो चुका हैं।
आज के समय में आप हर बड़े शहर में इसका रेस्टोरेंट देख सकते हैं जबकि छोटे कहते शहरों में भी इसकी दुकान खुल चुकी हैं। कई लोग यह चाहते हैं कि वह बड़े ब्रांड के साथ बिजनेस शुरु करें लेकिन कम पैसे होने के कारण वह बिजनेस शुरु नहीं कर पाते हैं लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप बीकानेरवाला के साथ मिलकर लाखों की कमाई कर सकते हैं। चलिए आपको इस बिजनेस के बारे में बताते हैं।
ऐसे शुरु करें बीकानेरवाला के साथ बिजनेस
बिकानेरवाला फ्रैंचाइजी को शुरु करने के लिए आपको सबसे पहले जगह डिसाइड करनी होगी। आपको ऐसी जगह चुननी होगी जहां पर हलचल जैसे शहर की मुख्य जगहों जहां पर बाजार, स्टेशन, स्टैंड, चौराहों, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, इत्यादि जगह हो ताकि आपका बिजनेस अच्छे से चले।
साथ ही इस बिजनेस के लिए कम से कम 3 हज़ार वर्ग फुट की जगह होना जरूरी है। Bikanervala ने अपने फ्रैंचाइज़ी देने के लिए किसी भी प्रकार के कोई भी नियम नहीं बनाये है।
सिर्फ भारत ही नहीं Bikanervala दूसरे अन्य देशों में भी अपना बिज़नेस करती है। विदेशों में Bikanervala के 26 से भी ज्यादा आउटलेट्स है। वहीं, भारत में इसके 100 से अधिक आउटलेट्स है।
बिजनेस के लिए करना होगा इतना निवेश
इसके लिए आपको लगभग 5 सा 20 लाख रुपये तक इंवेस्ट करने होंगे। अगर आप इस ब्रांड के अंदर रेस्टोरेंट भी साथ में स्टार्ट करना चाहते हैं तो इसके लिए अधिक लागत लगेगी। बिजनेस शुरु करने से पहले आपके पास कुछ डॉक्यूमेंट्स होना बहुत जरूरी है। इसमें बिज़नेस लाइसेंस, GST नंबर, MSME नंबर, फ़ूड लाइसेंस, बिजनेस प्लेस के डाक्यूमेंट्स, आय प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड आदि।
इस बिजनेस से होगी मोटी कमाई
इस बिजनेस से आपकी हर रोज 20 हजार से ज्यादा की कमाई हो सकती है। बीकानेरवाला की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए आप आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
ऐसे करें बीकानेरवाला फ्रैंचाइजी के लिए अप्लाई
बीकानेरवाला कंपनी ने अपने रेस्टोरेंट या दुकान की फ्रैंचाइज़ी देने के लिए एक नंबर जारी किया हुआ हैं। वैसे तो ज्यादातर कंपनियों के द्वारा अपनी फ्रैंचाइज़ी देने के लिए ऑनलाइन फॉर्म दिया जाता हैं तो वही बीकानेरवाला कंपनी के द्वारा ऐसी किसी भी सुविधा को नहीं दी हैं। यदि आप बीकानेरवाला की फ्रैंचाइज़ी लेने के इच्छुक भी हैं तो आपको उनकी वेबसाइट पर भी नंबर पर ही कॉल करना होगा।
वेबसाइट पर दिए गए नंबर पर आपकी बात बीकानेरवाला के अधिकारियों से होगी और वे आपको आगे के प्रोसेस के बारे में बता देंगे। उनके द्वारा आपकी जगह का अवलोकन किया जा सकता हैं और उसके बाद ही आपको बीकानेरवाला की फ्रैंचाइज़ी दी जाएगी। इसके अलावा कंपनी ने ईमेल आईडी भी जारी की हुई हैं जिसपर आप संपर्क कर सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- 3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट