Maggi Hotspot Business Idea: Nestle के बारे में तो आपने सुना ही होगा। जी हां, भारत की फेमस फूड एंड बेवरेज कंपनियों में से एक नेस्ले कंपनी भी है। नेस्ले के कुछ फेमस प्रोडक्ट्स जैसे सेरेलैक, मिल्कमिड, किटकैट, नेस्टी, नेस्कैफे और मैगी हैं। इन सभी प्रोडक्ट्स में से, नेस्कैफे और मैगी इतने लोकप्रिय हैं कि नेस्कैफे इंस्टेंट कॉफी के लिए और मैगी भूख मिटाने के लिए घर-घर में बनाई जाती है।

Advertisement

इसमें कोई भी संदेह नहीं है कि केवल कुछ ही ब्रांड ऐसी लोकप्रियता हासिल कर पाते हैं। मैगी बच्चे से लेकर बड़ों तक का फेवरेट फास्ट फूड है। अगर आप किसी ऐसे बिजनेस को शुरु करने का प्लान कर रहे हैं जिससे आपको पैसे भी बढ़िया मिलें और लागत भी कम लगे तो Nestle फ्रेंचाइजी एक बेहतरीन बिजनेस आइडिया है।

Advertisement

आपको बता दें कि नेस्ले ने भारत में चार अलग-अलग फ्रैंचाइज़ी मॉडल लॉन्च किए हैं। इनमें से आप कोई भी बिजनेस शुरु कर सकते हैं-

  • नेस्कैफे कॉर्नर फ्रैंचाइज़ मॉडल,
  • मैगी हॉटस्पॉट फ्रैंचाइज़ी मॉडल,
  • किट कैट ब्रेक ज़ोन फ़्रैंचाइज़ मॉडल और
  • a + मिल्क बूथ फ्रैंचाइज़ मॉडल

ऐसे शुरु करें Maggi के साथ बिजनेस

नेस्ले दुनिया में सबसे ज़्यादा पहचाने जाने वाले ब्रैंड में से एक है। इसलिए इसके साथ मैगी हॉटस्पॉट का बिजनेस आपको मालामाल बना सकता है। इस मैगी बिजनेस के लिए आपके पास 25 वर्ग फीट से 125 वर्ग फीट की प्रॉपर्टी होना जरूरी है। इस बिजनेस के लिए आपको लगभग 4-10 लाख रुपये निवेश करना होगा। मैगी हॉटस्पॉट बिजनेस के लिए कर्मचारियों की जरूरत नहीं होती है। आप खुद भी कई सारे स्नैक्स ऑइटम्स बना सकते हैं और ग्राहकों को दे सकते हैं। आपको बता दें कि हर खाद्य व्यवसाय को शुरू करने से पहले कुछ फीस देनी होती है और लाइसेंस की आवश्यकता होती है।

Advertisement

ऐसे करें फ्रैंचाइजी के लिए अप्लाई

अगर आप इस बिजनेस के लिए इच्छुक है तो आप इस हेल्पलाइन नंबर 18001034472 पर कॉल करके अपनी बात कर सकते हैं। हेल्पलाइन अधिकारी आपसे जरूरी जानकारी लेंगे और उन जानकारियों को संबंधित व्यक्ति तक पहुंचाएंगे। कंपनी के संबंधित व्यक्ति फिर आपसे संपर्क करेगा।

इसके लिए आपको एक आवेदन पत्र भी भरना होगा जो वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। यदि कंपनी के अधिकारी को आवेदन सही लगता है, तो वे वापस कर देंगे।

Advertisement

हर महीने होगी लाखों की कमाई

मैगी फ्रैंचाइज़ी के लिए सबसे अच्छे स्थान बड़े दफ़्तर, कॉर्पोरेट पार्क, विश्वविद्यालय, कॉलेज, अस्पताल और हवाई अड्डे हैं। ये सभी जगहें बहुत ज़्यादा लोगों की आवाजाही वाली हैं।

इसके अलावा, इन जगहों पर स्वच्छ और ब्रांडेड खाने के विकल्पों की अधिक मांग होती है। मैगी फ्रेंचाइजी में दिए जाने वाले आईटम्स की कीमत बहुत ही कम रखी गई है। इसमें आपकी हर महीने लगभग 1 से 5 लाख तक कमाई हो सकती है। यहां तक सभी उत्पाद 20 से 200 रुपये के बीच में हैं।

Advertisement

साथ ही, यह कीमत ऐसी है कि यह ग्राहकों की जेब पर बहुत भारी नहीं पड़ेगी। आपका बिजनेस अगर सही जगह पर स्थापित है तो अधिक ग्राहक मिलने की उम्मीद होती है क्योंकि ग्राहकों को ब्रांडेड जगह पर उनकी पसंद की कोई चीज खाने को मिलती है, तो वे बिना ब्रांडेड जगह की तुलना में उस जगह को अधिक पसंद करेंगे।