Business Idea : अगर आप खेती करते है और आप खेती के जरिए एक बेहतर कमाई करना चाहते हैं, तो फिर आज की यह खबर आपके बहुत काम की हो सकती है। आज हम आपको एक बेहद ही शानदार बिजनेस आइडिया बताने जा रहे है। इस बिजनेस को करके आप एक बेहतर कमाई कर सकते है। हम आपके जिस बिजनेस के बारे में बात कर रहे है। इस बिजनेस का नाम जूट का बिजनेस है। वैसे देश में कई सारे लोग है जो पारंपरिक खेती की ओर काफी कम रुख कर रहे हैं और अधिक ध्यान नकदी फसल की तरफ दे रहे हैं। इतना ही नहीं सरकार के द्वारा भी जूट की फसल को बढ़ावा दिया जा रहा है। किसानों को बेहतर दाम दिलाने और जूट का रकबा बढ़ाने के मकसद से सरकार के द्वारा जूट की प्राइस में इजाफा कर दिया गया है, तो आइए जानते हैं इसके बारे में।

Advertisement

कब लगा सकते है फसल

जुट पिछले वर्षों में काफी उपयोगी नेचुरल फिबर बनकर उभरा है। अगर हम जूट की बुवाई की बात करें, तो इसकी बुवाई मार्च महीने से लेकर अप्रैल महीने के बीच ही की जाती है। ऐसे में यह वक्त आपके लिए बेहतर हो सकता है।अगर आप चाहते तो इस समय तगड़ी कमाई करने के लिए आप जुट की फसल को लगा सकते है।

Advertisement
जूट की खेती इन राज्यों में होती है

मिट्टी और जलवायु के हिसाब से देश में कुछ खास फसल उगाई जाती है। इन कुछ खास फसल में जुट की फसल भी शामिल है। किसान पूर्वी भारत में काफी बड़े स्तर में इसकी खेती करते है। वही, अगर हम जूट के बड़े उत्पादक राज्यों की बात करें, तो इसमें बिहार, त्रिपुरा, असम, मेघालय और यूपी शामिल है। जुट की कीमतों में केंद्र सरकार ने 6 प्रतिशत बढ़ती कर दी है। इससे किसानों की आय में इजाफा होगा।

New Year Business Idea: Cardboard Box Business कैसे शुरू कर सकते हैं आप | Good Returns
जुट क्या है

अगर हम जूट की बात करते है, तो फिर जुट एक नकदी फसल है। जुट कोमल, लंबा और चमकदार पौधा होता है। जुट से रेशे को एकत्र किया जाता है। इसके साथ इसको एकत्र करके धागा बनाया जाता है। इसके साथ ही इससे और कई सारी चीज बनाई जाती है। जैसे सजावटी सामान, बैग, बोरे, परदे, दरी आदि। जुट को जो प्लांट होता है इस प्लांट से लुगदी बनाई जा सकती है। जुट की डिमांड इन दिनों काफी बढ़ रही है। ऐसे में अगर आप जुट की खेती करते है, तो फिर इसकी मदद से एक बेहतर कमाई कर सकते है।