Business Idea For Winter Season: अगर आप ठंड में कमाई करना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए है. आज जो हम बिजनेस आइडिया लेकर आए हैं. इसे आप ठंड में अंधाधुध कमाई कर सकते हैं. वहीं इस प्रोडेक्ट की सबसे ज्यादा डिमांड सर्दियों में ही रहती है. चलिए अब इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.
आज जो हम बिजनेस आइडिया लेकर आए हैं, ये स्पेशली ठंड के मौसम में ही शुरू किया जा सकता है. हम बात कर रहे हैं ट्रैक सूट के बिजनेस की. आजकल हर कोई बच्चे हो या वृद्ध ट्रैक सूट पहनना खूब पसंद करते हैं. वहीं जिम या रनिंग करते वक्त ट्रैक सूट पहना जाता है.
अगर आपके शहर में भी ट्रैक सूट की दुकान कम है, तो ये आपके लिए सुनहरा मौका है. बहुत से लोग एक्सरसाइज करते वक्त या जिम करते वक्त कंफर्टेबल कपड़े पहनना ही पसंद करते हैं. आजकल छोटे और बढ़े शहर दोनों में ट्रैक सूट की मांग लगातर बढ़ती जा रही है.
ऐसे शुरू करें बिजनेस
आप ये ट्रैक सूट कॉटन, नायलॉन और पॉलीवस्त्र सिंथेटिक फैब्रिक से बना सकते हैं. इस बनाने की प्रक्रिया काफी आसान है. खादी और ग्रामोद्योग आयोग से मिली रिपोर्ट के मुताबि इस ट्रैक सूट के बिजनेस में 8.71 लाख रुपये का खर्चा आता है. जिनमें इक्विमेंट में 4.46 लाख और वर्किंग कैपिटल में लगभग 4 लाख रुपये लग जाते हैं.
अगर आपके पास इस बिजनेस को करने के लिए प्राप्त पैसे नहीं है, तो आप इस बिजनेस को शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की मदद ले सकते हैं. यहां से आपको अच्छा खासा लोन मिल जाएगा. इस योजना के तहत आपको आराम से 10 लाख रुपये तक लोन मिल जाएगा.
कितनी होगी कमाई?
केवीआसी की रिपोर्ट के अनुसार अगर आप एक साल में 48 हजार ट्रैकसूट बनाते हैं. तो 106 रुपये रेट के हिसाब से इसकी वैल्यू 5,122,440 रुपये होगी. इसी हिसाब से 100 फीसदी उत्पादन के हिसाब से 56,00,000 रुपये की ब्रिकी हो सकती है. इसके अलावा ग्रॉस सरप्लस 4,77,560 रुपये होगा.
More Articles
- Bajaj Auto के दमदार नतीजे! शानदार कमाई के बाद Stock में क्या होगा?
- Bank Stocks: Private Banks में HDFC-ICICI या PSU में SBI-PNB, किस बैंक में करें निवेश?
- Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत
- Gold Price Today: 14 जुलाई को अचानक सोने के दाम में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए 24 और 22 कैरेट सोने का रेट
- UPI Payment: बिना इंटरनेट भी होगा UPI पेमेंट? जानिए NPCI का नया प्लान