Black Tomato Business Idea : आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, शायद ही आपने खेती किसानी में इसके बारे में सुना होगा, हम बात कर रहे हैं, काले टमाटर [Indigo Black Tomato] के बारे में जिसने इस समय बाजार में बहुत ज्यादा धूम मचा रखी है। अगर आप भी करना चाहते हैं, अच्छी कमाई तो अभी जान लीजिए किस तरह करें काले टमाटर की खेती। अभी तक आपने लाल टमाटर के बारे में सुना होगा और सब्जियों के साथ खाया भी होगा। लाल टमाटर के बारे में डॉक्टरों के द्वरा एक सलाह दी जाती है, कि आप अगर टमाटर का सेवन करते हैं तो टमाटर को मिक्सर पीसकर खाना चाहिए, क्योंकि कई बिमारियों से बचने के लिए इस तरह की सलाह दी जाती है।
अगर काले टमाटर की बात आती है, तो यह बहुत ज्यादा औषधी गुणों से भरपूर है, और बिना चिंता किए आप काले टमाटर का सेवन कर सकते हैं। वहीं काले टमाटर को कैंसर के उपचार के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। आपकि जानकारी के लिए बता दें काले टमाटर को पहले इंगलेंड में तैयार किया जाता था, लेकिन अब भारत में बेहतर तकनिकों के साथ काले टमाटर की फसल को तैयार किया जा रहा है, क्योंकि इस समय बाजार में काले टमाटर की डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ती दिखाई दे रही है, जिसको देखते हुए किसान काले टमाटर की खेती बहुत ज्यादा करने लगें है, क्योंकि यह बहुत अच्छी कमाई करवा रहा है।
अगर आपको काले टमाटर की खेती करने के बारे में नहीं पता है तो जान लीजिए जिस तरह से किसान लाल टमाटर की खेती करता है, उसी तरह काले टमाटर की खेती भी की जाती है, काले टमाटर की खेती के लिए गरम मौसम की जरूरत होती है, जिस भी खेत में आप काले टमाटर की खेती के बारे में सोचे सबसे पहले उस जमीन का P.H मन 6-7 सामान्य होना बहुत जरूरी है। काले टमाटर की खेती की फसल की पैदावार लाल टमाटर के देखते हुए बहुत देर समय से शुरू होती है।
भारत में लाल टमाटर की खेती के लिए भी गरम मौसम की जरूरत पड़ती है, किसानों द्वारा कहा जाता है टमाटर की खेती के लिए 3 महीने की जरूरत पड़ती है और इसके बाद किसान अपनी फसल की पैदावार को बाजार में बेच सकता है। टमाटर की खेती एक खास बात यह भी है, कि आप टमाटर को ज्यादा ठंडे मौसम और बर्फबारी वाले क्षेत्रों में नहीं तैयार कर सकते है, आपको गरम जलवायु आवश्यकता पड़ेगी। वहीं टमाटर की खेती में आपको समय के हिसाब से पानी और खाद का खास ध्यान रखना है, अगर आप सही समय पर लगाएंगे तो आपकि टमाटर की फसल अच्छी पैदावार तैयार करेगी।
काले टमाटर से होने वाला मुनाफा
टमाटर की खेती में काफी ज्यादा खर्च आ जाता है। लाल टमाटर की खेती करने में जितनी रकम किसानों की लगती है, काले टमाटर में भी कोई ज्यादा फर्क नहीं आता है। काले टमाटर की खेती के लिए बहुत अच्छे बीजों का इस्तेमाल करना पड़ता है, क्योंकि तभी अच्छी फसल पैदावार होगी। इस समय काले टमाटर की बड़े शहरों में बहुत ज्यादा डिमांड देखने को मिल रही है, काले टमाटर की खेती में पूरा खर्चा अलग करकर प्रति हेक्टेयर 4-5 लाख की कमाई हो सकती है।
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति