Business Idea: गुलखैरा एक ऐसा पौधा है जिसकी बाजार में हमेशा मांग रहती है क्योंकि इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल दवाई बनाने में किया जाता है। हमेशा आपने सुना होगा की सिर्फ और सिर्फ पौधे का फूल बिकता है लेकिन यहां उसका पलट मामला है गुलखैरा के फूल, पत्ती, तने और बीज भी बाजार में अच्छे पैसों के साथ बिक जाते हैं।

Advertisement

माना जाता है ये एक ऐसा बिजनेस है जिसमें आपको नकद पैसा मिल जाता है, आपको बता दें इसकी सबसे ज्यादा पैदावार अफगानिस्तान और पाकिस्तान में होती है लेकिन अगर आपने इरादा बनाया है अपने यहां लगाने का तो आप भी इसे बहुत आसानी के साथ अपनी फसल के बीच में लगा सकते है और कुछ ही समय में अच्छा पैसा भी कमा सकते हैं। अगर आप इसे बाजार में बेचने निकलते हैं तो आपको इसके 10000 से 12000 रुपए प्रति क्विंटल बहुत आसानी से मिल सकते हैं।

Advertisement

हमेशा लोग बिजनेस को शुरू करने के बारे में सोचते हैं हम आपको इस के बारे में बता रहे हैं जिससे आप भी मोटा पैसा कमा सकते हैं। खेती तो सभी लोग करते हैं अगर आप कुछ नया काम शुरू करेंगे तो बेहतर होगा, खेती में लोगों का कहना की उन्हे उनकी फसल का नकद पैसा नहीं मिल पाता है क्योंकि आढ़ती उनके पैसों को रोक लेता है लेकिन इस कारोबार में ऐसा नहीं है आपकी फसल का आपको नकद पैसा मिलेगा और जिससे कारोबारी भी खुश हो जाता है।

Advertisement

वही इस तरह के बिजनेस से कारोबारी के आमदनी में भारी इजाफा हो जाता है और वो फिर आगे और अच्छी फसल तैयार करने की कोशिश करता है क्योंकि उसे पता है उसकी फसल का उसे नकद पैसा मिल जाएगा। गुलखैरा एक ऐसा पौधा है जिसकी खेती से आप भी अच्छा पैसा कमा सकते हैं। इस पौधे को सबसे ज्यादा बड़ी बड़ी दवाई कंपनियां खरीद रही हैं क्योंकि ये पौधा दवाइयों में सबसे ज्यादा काम आता है और इसकी सब चीज बिक जाती है। गुलखैरा की खेती जिन किसानों ने कर रखी है वो बहुत कम समय में बड़े कारोबारी और लखपति बनते दिख रहे हैं।

Advertisement

एक जानकारी के अनुसार गुलखैरा 10000 से 12000 रुपए प्रति क्विंटल बहुत आसानी से बिक जाता है। वही आपको बता दें अगर आपके पास एक बीघा जमीन है तो आपके खेत में 5 क्विंटल तक गुलखैरा की पैदावार बहुत आसनी से हो जाएगी इतना ही नहीं एक बार में आपको 50000 से 60000 तक की बंपर कमाई करवा सकता है।

हमेशा खेती में ऐसा होता है की जब भी आप किसी नई फसल को तैयार करते हैं तो उससे पहले आपको बीज की बुवाई करवानी पड़ती है लेकिन गुलखैरा में एक खास बात ये भी है कि आप एक बार इसके बीज की बुवाई करवाएं और जब फसल तैयार हो जाए उसे कटवा ले हालांकि दोबारा आपको इसकी बीज की बुवाई नहीं करवानी पड़ेगी ये पहले वाले बीज से दोबारा फसल तैयार कर देता है।

Advertisement

किन किन जगह गुलखैरा की सबसे ज्यादा पैदावार

भारत के दो पड़ोसी देश अफगानिस्तान और पाकिस्तान में इसकी सबसे ज्यादा पैदावार होती है, लेकिन भारत अब पीछे नहीं है अब यहां भी इस पौधे की खेती शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गुलखैरा की खेती शुरू हो गई है, हरदोई, उन्नाव और कन्नौज जैसे जिलों के किसानों ने इसकी खेती को शुरू कर दिया है और ये किसान जबरदस्त कमाई भी कर रहे हैं।