Business Idea : आज के समय में जो खेती हैं। उसमें नई-नई तकनीकों का उपयोग होना शुरू हो गया हैं। इन तकनीकों के सहारे किसानों के लिए जो खेती हैं। उसको फायदे वाली और बेहद आसान खेती बनाने की कोशिश की जा रही हैं। इसी कड़ी में खेती में एक और तकनीक का बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही हैं। इस तकनीक का नाम एक्वापोनिक्स तकनीक हैं। यह जो तकनीक हैं उसके तहत मिट्टी की जगह पानी की जरूरत होती हैं। इसके दो टैंक बनाएं जाते हैं। इसमें एक टैंक में मछली उगाई जाती हैं और फ्लोटिंग कीबोर्ड पर सब्जियों की खेती की जाती हैं। अगर आप भी कोई मुनाफे वाला बिजनेस करना चाहते हैं, तो फिर आप इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं और एक बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में सारी डिटेल।

Advertisement

डबल मुनाफा इस तक तकनीक में

अगर किसान एक्वापोनिक्स तकनीक का इस्तेमाल करते हैं और खेती करते हैं, तो फिर किसान को दुगुना मुनाफा हो सकता हैं। हम इस तकनीक से दुगुना मुनाफा क्यों बोल रहे हैं। दरअसल, इस तकनीक में दो टैंक तैयार किए जाते हैं। एक टैंक में मछली का पालन किया जाता हैं और दूसरे टैंक में फ्लोटिंग कीबोर्ड पर सब्जियां उगाई जाती हैं। यह जो दोनों टैंक हैं उनको एक दूसरे से एक पाइप के सहारे जोड़ा जाता हैं।

Advertisement

तरीका क्या हैं इसका

यदि किसान इस तकनीक से खेती करते है, तो फिर उनको सब्जी में किसी प्रकार की कीटनाशक या कोई खाद देने की जरूरत नहीं होती हैं। पानी भी ये अपनी आवश्यकता के अनुसार खुद ही ले लेती हैं। आप इसमें पौधे लगाना हैं, तो फिर इसके लिए आपको पहले छोटे ट्रे में पौधे को तैयार करना होता हैं। इसके बाद इनको तैरते हुए बोर्ड पर रखा जाता हैं। मछलियों वाला टैंक होता हैं। उसमें उनके मल से पानी में अमोनिया की वृद्धि होती हैं। उसके बाद इस टैंक का जो पानी होता हैं उसको सब्जियों वाले टैंक में ट्रांसफर कर दिया जाता हैं।

Advertisement

बचत होती हैं पानी की

दूसरे टैंक में जो पौधे होते हैं। वो मिट्टी की जगह पानी से जो जरूरत के हिसाब से पोषक तत्वों को सोखते हैं। इसके बाद ये पानी को वापस मछली वाले टैंक में वापस कर दिया जाता हैं। इस प्रक्रिया को बहुत बार दोहराया जाता हैं और इस तरह पानी की भी काफी बचत होती हैं।

Advertisement