Business Idea : आज के समय में लगभग सभी लोग अपना खुद का कोई बिजनेस शुरु करना चाहते हैं। लेकिन उनके पास बिजनेस को शुरु करने के लिए अधिक राशि नहीं होती है। अगर आप भी कोई बिजनेस शुरु करने के बारे में विचार कर रहे है। मगर आपके पास भी अधिक राशि नहीं है, तो फिर आज की यह खबर आपके बहुत काम की हो सकती है। आज हम आपको एक शानदार बिजनेस आइडिया बताने जा रहे है। इस बिजनेस का नाम कटलरी बिजनेस है। इस बिजनेस की एक बेहद ही खास बात ये है कि इस बिजनेस की मांग हर घर में होती हैं। इसके साथ ही होटल, रेस्टोरेंट आदि जगह में भी इसकी काफी मांग होती हैं, तो चलिए जानते है इस बिजनेस के बारे में सारी डिटेल।
अगर आप इस बिजनेस को शुरु करना चाहते है और आपके पास इस बिजनेस को शुरु करने के लिए अधिक राशि नहीं है, तो फिर आपको अधिक परेशान होने की जरुरत नहीं है। आप भारत सरकार की तरफ से आप मुद्रा स्कीम के तहत अपने बिजनेस के लिए लोन भी ले सकते है। इस लोन से आपको जो राशि मिलेगी इससे आप कटलरी बनाने की यूनिट लगा सकते हैं। आप जो लोन की राशि मिलने वाली है। आप इस लोन की राशि को धीरे-धीरे करके वापस कर सकते हैं। आपको इस बिजनेस को शुरु करने के लिए लगभग 15 लोगों की आवश्यकता होगी।
इस बिजनेस को शुरु करने के लिए आपको लगभग 20.79 लाख रुपये निवेश करना होगा। इसमें यह सभी चीज शामिल है जैसे मशीनरी,प्लांट,जमीन, फर्नीचर और वर्किंग कैपिटल शामिल है। इस बिजनेस को शुरु करने के लिए आपको कुछ मशीनो की जरुरत होगी। जैसे-इलेक्ट्रोप्लेटिंग मशीन, बफिंग और पॉलिशिंग मशीन कुछ अन्य टूल्स की जरूरत पड़ेगी। इन मशीनों पर आपको लगभग 1.61 लाख रुपये खर्च करने होंगे।
खादी ग्रामोद्योग की प्रोजेक्ट रिपोर्ट के अनुसार, आपकी सेल्स वार्षिक लगभग 1.22 करोड़ रु होगी। वही, अगर हम प्रोडक्शन कॉस्ट की बात करें, तो फिर यह करीब 94 लाख 50 हजार रु की होगी। वही, इसी के साथ ग्रॉस प्रॉफिट की बात करें, तो फिर यह लगभग 27.84 लाख रुपये होगा। वही अगर हम इससे सारे खर्चे को निकालकर नेट प्रॉफिट की बात करें, तो आपको इस बिजनेस से लगभग 12 लाख रुपये सालाना का मुनाफा होगा यानी इस बिजनेस की मदद से आप महीने के लगभग 1 लाख रु की कमाई कर सकते हैं।
More Articles
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति