Business Idea : अगर आप कोई बिजनेस शुरू करने के बारे में विचार कर रहे है। जिस बिजनेस से आपको तगड़ी कमाई हो, तो फिर आज हम आपको एक ऐसा ही बिजनेस आइडिया बताने जा रहे है। इस बिजनेस की एक बेहद खास बात ये है। कि भारत में इस बिजनेस की मांग काफी अधिक है। ऐसे में यह बिजनेस शुरू करना आपके लिए एक फायदे का सौदा हो सकता है। हम आपसे जिस बिजनेस के बारे में बात कर रहे है। इस बिजनेस का नाम हींग की खेती का बिजनेस है। दुनिया के कुछ देशों में हींग को दवा के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, तो आइए जानते हैं इस बिजनेस के बारे में।
भारत में हींग का उत्पादन बहुत कम ही होता है। लेकिन देश में इसकी मांग काफी अधिक है। ऐसे में हींग की मांग को पूरा करने के लिए इसको दूसरे देशों से आयात करना पड़ता है। दरअसल, देश में इसकी खेती नही होती थी, लेकिन अब देश में इसकी खेती शुरू हो गई है। हींग को कैसे पैदा किया जा है। इस पर हींग की कीमत निर्भर करती है। देश में इसकी कीमत 35 हजार रु से 40 हजार रु प्रति किलो है। देश में आज भी हींग को एक मसाले के तौर पर इस्तेमाल हो रहा है। दुनिया भर की जो 40 प्रतिशत हींग है। यह भारत में इस्तेमाल की जाती है। अगर हींग का इस्तेमाल करते है, तो फिर इससे खाने का स्वाद बढ़ता ही है। इसके साथ ही यह सेहत के लिए भी काफी लाभदायक है।
अब भारत में भी हींग की खेती शुरू हो गई है। साल 2020 में सबसे पहले हींग की खेती हिमाचल प्रदेश में हुई है। किसानों ने हिमाचल के लाहौल घाटी में इसकी खेती को शुरू की है। किसानों को इसके लिए हिमालयन बायोरिसोर्स टेक्नोलॉजी की सहायता मिली है। अगर हम इसकी खेती की लागत की बात करें, तो आपको इसकी खेती करने के लिए 3 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की लागत आएगी। इस लागत के पांचवे साल में खेती करने पर अधिक से अधिक 10 लाख रुपये तक का लाभ मिलेगा।
एक किलों हींग की कीमत मार्केट में लगभग 35 से 40 हजार रु प्रति किलो है। ऐसे में अगर 5 किलो भी हींग को बेच लेते है, तो फिर आप महीने के लगभग 2 लाख रु आसानी से कमा सकते है। अगर आप अधिक कमाई करना चाहते है, तो बड़ी कंपनियों से टाईअप भी कर सकते है। इसके साथ ही आप कई सारे ऑनलाइन प्लेटफार्म है।इसके आप प्रोडक्ट को लिस्ट कर बिक्री कर सकते है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग