नई दिल्ली, जुलाई 16। 1 जुलाई से सरकार ने सिगंल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया हैं। जिसमें प्रतिदिन उपयोग की सभी प्लास्टिक से बनी चीजो पर प्रतिबंध लगा हैं। यह फैसला पूरे देश भर में लागू रहेगा। इसके साथ ही इस फैसले से कई लोगो को फायदे होने वाले है। यदि आप कोई व्यापार शुरु करने का विचार बना रहे हैं तो यह समय आपके व्यापार शुरु करने के लिए बहुत अच्छा हैं। आज हम आपको एक बिजनेस आईडिया बताने जा रहे हैं। इस बिजनेस में खास बात यह होगी कि प्रकृति के साथ-साथ आपको भी फायदा होगा।
भारत सरकार के फैसले बाद ही अब सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बाद यह बात हो रही है कि अब पत्तों से ही डिस्पोजल, कप और प्लेट बनाए जाएगें। यदि आप भी ऐसा बिजनेस अपने गांव शुरु करते हैं तो आपको बहुत बड़ा मुनाफा हो सकता है। यदि आप ये बिजनेस करते है तो आप अच्छे पैसे कमा सकते है।
इस व्यापार कि खास बात यह है कि इस बिजनेस में आपको लाखों रुपए खर्च नहीं करने है। आप इस व्यापार को थोड़े ही पैसे निवेश करके भी शुरु का सकते है। पेड़ आसानी से लगाए जा सकते हैं। उनकी देखभाल करके उन्हें आसानी से बढ़ाया भी जा सकता है। ऐसे में पेड़ के बने पत्तों से दोने पत्तल बनाकर उन्हें बाजार में बेचना कम कीमत पर अधिक मुनाफे को बनाने वाला काम है। यह एक बहुत छोटा सा उद्योग है, मगर इसे शुरु करने में ना तो ज्यादा समय लगता है और ना ही ज्यादा लागत इस व्यवसाय के जरिए कम समय में उचित मुनाफा अर्जित किया जा सकता है।
आपके इस बिजनेस से आपके साथ-साथ आपके गांव और छोटे कस्बों के लोगों को भी काफी फायदा मिलेगा। इससे आसपास के गांव के लोगों की आर्थिक स्थिति में तो सुधार होगा ही साथ ही साथ आप प्रकृति को भी बचा पाएंगे। इस तरह आप को इस बिजनेस से डबल मुनाफा होने वाला है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान