Business Idea: अगर आप खेती के जरिए एक मोटी कमाई करना चाहते हैं तो फिर आप कैमोमाइल फूल की खेती का बिजनेस कर सकते हैं। इस बिजनेस की एक खास बात ये है कि इस बिजनेस में घाटा लगने का चांस काफी कम होता है। इनके फूलों से आयुर्वेदिक और होम्योपैथी दवाइयां बनाई जाती हैं। लिहाजा प्राइवेट कंपनियों में इन फूलों की काफी मांग है तो फिर आइए जानते हैं इस बिजनेस के बारे में।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कैमोमाइल निकोटीन रहित होता है। यह पेट से जुड़ी हुई बीमारियों के लिए एक रामबाण इलाज होता हैं। ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने में भी इन फूलों का इस्तेमाल किया जाता है।

Advertisement

इसकी बेहतर पैदावार बंजर भूमि पर भी होती है। किसान इन फूलों की खेती से बंपर कमाई कर सकते है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक एकड़ भूमि में 5 क्विंटल कैमोमाइल (जादुई फूल) उग आते हैं। वहीं एक एकड़ में लगभग 12 क्विंटल तक जादुई फूलों की पैदावार की जा सकती है। इसकी लागत की बात करें तो फिर यह लगभग 10 हजार से 12 हजार रु आती है।

Advertisement

आप लागत से इसमें 5 से 6 गुना कमाई कर सकते हैं। 6 महीने में इसकी फसल तैयार हो जाती है यानी इससे आप 6 महीने एक मोटी कमाई कर सकते है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर आप इन फूल की खेती कुछ वर्षों तक करते है तो फिर आप काफी जल्द ही अमीर बन सकते हैं।

अगर हम इसके फूल के फायदे की बात करें तो फिर इसके फूल को सुखाया जाता है और इसकी चाय भी बनाकर पी जाती है। इसकी चाय से कई सारी बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है।

Advertisement

वहीं कैमोमाइल स्किन रोगों में भी काफी लाभदायक है। जलन, घबराहट, अनिद्रा और चिड़चिड़ापन के लिए भी लाभदायक है। कैमोमाइल के फूल का इस्तेमाल चोट, रैसेज, मोच, घाव और पेट की बीमारियों को दूर करने में किया जाता है।