Business Idea : अगर आप नौकरी करके परेशान हो गए है और कोई बिजनेस शुरू करना चाहते है तो फिर आप कार वाशिंग बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इस बिजनेस को आप लगभग 25 हजार रु के निवेश से शुरू कर सकते हैं और हर महीने एक मोटी कमाई कर सकते है तो फिर आइए जानते हैं इस बिजनेस के बारे में।
कार वाशिंग के कारोबार को शुरू करने के लिए प्रोफेशनल मशीन की आवश्यकता होती है। मार्केट में ऐसी कई तरह की मशीनें आती है। इनकी कीमत करीब 12 हजार रु से लेकर 1 लाख रु तक होती है।
अगर आप छोटे स्तर पर बिजनेस को शुरू करना चाहते हैं तो फिर इसके लिए आप कम प्राइस वाली मशीन खरीद सकते है। इसके बाद आपका कारोबार जैसे जैसे बढ़ता जाएगा। आप बड़ी मशीन भी खरीद सकते है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आप करीब 14 हजार रु की कीमत की मशीन खरीद सकते हैं। इसमें आपको 2 हार्स पॉवर वाली मशीन मिल जाए जो कि बेहतर कार्य करेगी। इस 14 हजार रु में आपको पाइप और नोजल सब मिल जाएगा। इतना ही नहीं इसके साथ ही आपको 30 लीटर का वैक्यूम क्लीनर लेना होगा जो करीब 9 से 10 हजार रु तक मिल जाएगा।
इसके साथ ही अगर आप वॉशिंग का सामान जैसे ग्लब्ज, टायर पॉलिश, शैंपू और डैशबोर्ड पॉलिश की 5 लीटर की केन लेंगे तो सब मिलाकर आपको लगभग 1700 रु में मिल जायेगा।
आप किसी मैकेनिक की शॉप के साथ उसे आधा किराया देकर भी अपना वॉशिंग का कार्य शुरू कर सकते हैं। इससे आपके पैसे भी बचेंगे और आप यह भी देख पाएंगे कि उस इलाके में कैसा रिस्पांस हैं।
कितनी होगी कमाई
हर शहर में कार वाशिंग का चार्ज अलग अलग होता है। आम तौर पर अलग हम छोटे शहर की बात करते है तो फिर यह 150 रु से लेकर 450 रु तक लगते हैं। वही, बड़े शहरों में इसकी प्राइस 250 रु तक पहुंच सकती है।
अगर आपको दिन में 7 से 8 कर मिल जाए और आपकी प्रति कार करीब 250 रु कमाई हो तो आप रोजाना लगभग 2 हजार रु की कमाई कर सकते है साथ में आपको बाइकें भी मिल सकती हैं। अगर इतना भी नही हो आप महीने के करीब 40 से 50 हजार रु की कमाई कर सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान