Business Idea : आज के समय के कई सारे लोग हैं जो ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाना चाहते हैं। इसलिए वे चाहते है कि नौकरी के साथ उनके पास कमाई का एक अलग से जरिया हो। अगर आप भी नौकरी के साथ-साथ अतिरिक्त कमाई करना चाहते है, तो फिर आज हम आपको एक बेहद ही शानदार बिजनेस आइडिया बताने जा रहे है। आपको इस बिजनेस को करने के लिए केवल सुबह-शाम का वक्त निकलना है। इतने में ही आप हर महीने बेहतर कमाई कर सकते है। कई लोग नौकरी के साथ अलग से बिजनेस कर रहे है और मोटी कमाई कर रहे है। अगर आपका भी बिजनेस करने की इच्छा है, तो फिर आप भैंस पालकर डेयरी से जुड़े बिजनेस को शुरू कर सकते है और एक बेहतर कमाई कर सकते है। दरअसल, भैंसों की नस्ल में मुर्रा नस्ल को सबसे बेहतर नस्ल माना जाता है। इन नस्ल में भैंसों की डिमांड भी बेहद अधिक होती है। इन भैंसों की कद-काठी बेहतर होने के साथ ही यह अन्य नस्लों के मुकाबले दूध भी अच्छा देती हैं। मुर्रा भैंस की नस्ल पालन को कुछ काला सोना भी कहते हैं, तो आइए जानते है इस बिजनेस के बारे में सारी डिटेल।

Advertisement

इस नस्ल की भैंस की पहचान

अगर हम इस नस्ल की भैंस की पहचान की बात करें तो इसको दूर से ही पहचाना जा सकता है। मुर्रा नस्ल के पशुओं का रंग काला होता है। सिर का साइज छोटा होने के साथ सींग छल्ले की तरह की होती है। वहीं, इसकी जो पूछ होती है। यह अन्य भैंसों के मुकाबले अलग होती है। इस नस्ल की जो भैंस होती है। इनका वजह भी काफी अधिक होता है। आमतौर पर मुर्रा नस्ल की भैंस को पंजाब, हरियाणा जैसे इलाकों में सस्ते ज्यादा पाला जाता है। मुर्रा नस्ल की जो भैंसों का उपयोग बुल्गारिया, इटनी, मिस्र की डेयरी में भी किया जाता है, वहां का जो डेयरी प्रोडक्शन है उसको बढ़ाया जा सके।

Advertisement
डेयरी से जुड़े बिजनेस का प्रोडक्ट शुरू कर सकते हैं

अगर आप इसका बिजनेस को शुरू करते है, तो फिर आप इसके जरिए एक बेहतर कमाई कर सकते है। अगर आप इस नस्ल की भैंस को पालते है, तो फिर आप डेयरी से जुड़े बिजनेस का प्रोडक्ट शुरू कर सकते हैं। जो मुर्रा नस्ल के भेस है इस नस्ल के भैंस अन्य के मुकाबले ज्यादा दूध देती है। इस नस्ल की एक भैंस 20 लीटर दूध डेली दे सकती है।

Business Idea : केवल 5 हजार रुपए में शुरू करें बिजनेस, होगी तगड़ी कमाई | GoodReturns
30 से 35 लीटर दूध दे सकती है

इस नस्ल की भैंस आमतौर पर अन्य नस्लों की भैंसों के मुकाबले अधिक दूध देती है। अगर इस नस्ल के भैंसों अच्छी तरह से खिलाया जाएं और इनकी अच्छी तरह से रखवाली की जाएं, तो फिर आया 30 से 35 लीटर दूध दे सकती है। इन भैंसों की अगर हम कीमत की बात करें, तो यह लाख रु से शुरू होती है और इसकी कीमत 3 लाख रु से 4 लाख रु तक जाती है।